फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्म गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल भी अब सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। अमर उजाला ने इस फिल्म के बारे में महीने भर पहले ही बताया था कि इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की बात शुरू हो चुकी है लेकिन तब करण जौहर ने एक ट्वीट करके मीडिया से अनुरोध किया था कि किसी भी फिल्म को लेकर अनुमान न लगाए जाएं।