अभिनेत्री सोनम कपूर आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्म 'सांवरिया' से सोनम कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्मों से लेकर कान्स फिल्म फेस्टिवल तक में उन्होंने अपना जलवा बिखेरा है। फैशन डीवा के नाम से मशहूर सोनम कपूर की बचपन की तस्वीरें देखें तो उनका फैशन सेंस साफ झलकता है। आज सोनम के जन्मदिन पर चलिए हम आपको उनकी बचपन की तस्वीरें दिखाते हैं।