फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात बिना मेकअप के ऐसी नजर आईं जाह्नवी कपूर, ये फिल्म की स्क्रीनिंग थी या कुछ और?

Fri, 01 Feb 2019 12:07 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Janhvi Kapoor - फोटो : twitter
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने बॉलीवुड में 'धड़क' (Dhadak) फिल्म से एंट्री की थी। पहली ही फिल्म से एक्टिंग के साथ-साथ स्टाइल के मामले में भी जाह्नवी ने फैंस को काफी इंप्रेस किया है। हाल ही में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor)  सोनम कपूर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं जहां पर उनका लुक देखने लायक था। जाह्नवी के इस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें उनकी जमकर तारीफ की जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
Janhvi Kapoor - फोटो : instagram
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले फिल्म की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स पहुंचे जहां पर जाह्नवी कपूर भी पहुंचीं। इस मौके पर जाह्नवी ने नीले रंग की फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई थीं। इस ड्रेस में जाह्नवी बला की खूबसूरत लग रही थीं। खास बात यह है कि उन्होंने बिल्कुल भी मेकअप नहीं किया हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
Janhvi Kapoor - फोटो : instagram
जाह्नवी कपूर स्क्रीनिंग में काफी सिंपल और सोवर लुक में नजर आईं। अपनी इस ड्रेस के साथ जाह्नवी ने ओपन हेयर के साथ हल्का सा लिपग्लॉस लगाया हुआ था। इसके साथ ही बेली और पर्स एक ही रंग का कैरी किया हुआ था। जाह्नवी किसी भी पार्टी या फिर इवेंट में अपने लुक पर काफी ध्यान देती हैं इस बार भी उनके लुक में यह बात साफ दिखाई दी। फिल्मों की बात करें तो इस वक्त जाह्नवी कपूर की झोली में दो बड़े बजट की फिल्में हैं। इन फिल्मों में गुंजन सक्सेना की बायोपिक और करण जौहर की फिल्म तख्त है। 

4 of 5
सोनम कपूर - फोटो : twitter
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की स्क्रीनिंग में जाह्नवी कपूर के अलावा कई स्टार्स पहुंचे। इन स्टार्स में सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, अरबाज खान, जॉर्जिया एंड्रियानी, विधु विनोद चोपड़ा, कृति सेनन अंगद बेदी के अलावा कई और लोग भी पहुंचे थे। इस मौके पर सोनम कपूर वेस्टर्न ड्रेस में नजर आई। वहीं चचेरे भाई अर्जुन कपूर चाचा और बहन की इस फिल्म को सपोर्ट करने पहुंचे। अजुर्न ने ब्लैक कलर की टीशर्ट और ब्लू जींस पहन रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनम कपूर - फोटो : twitter
आपको बता दें, निर्देशक शैली चोपड़ा धार के निर्देशन में बनी यह फिल्म काफी दिनों से चर्चा में है। इस फिल्म के जरिए सोनम और अनिल पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे। फिल्म में अनिल कपूर, सोनम के पिता की भूमिका ही निभाते नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि इसमें सोनम कपूर एक लेस्बियन के किरदार में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें