फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रेस्त्रां से बाहर निकलते ही जाह्नवी कपूर पर टूट पड़े फैंस, किसी ने छुए गाल- किसी ने पकड़ा हाथ

Sat, 26 May 2018 03:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जाह्नवी कपूर
श्रीदेवी के जाने के बाद जाह्नवी कपूर अपने काम में मशगूल हो गई हैं । उनकी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग पूरी हो चुकी है । कुछ समय बाद जाह्नवी फिल्म का प्रमोशन शुरू करेंगी । फिल्म की रिलीज से पहले जाह्नवी की लोकप्रियता बहुत बढ़ गई है ।
विज्ञापन

2 of 5
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी जब भी कहीं बाहर नजर आती हैं तो भीड़ उनके साथ फोटो खिंचवाने और ऑटोग्राफ लेने के लिए टूट पड़ती है । हाल ही में जाह्नवी बांद्रा के एक रेस्त्रां से बाहर निकलते ही स्पॉट हुईं ।
विज्ञापन

3 of 5
जाह्नवी कपूर
रेस्त्रां के बाहर जाह्नवी के नन्हे फैंस इंतजार कर रहे थे । उनके बाहर आते ही बच्चे झूम उठे । किसी ने उनका हाथ पकड़ा तो किसी ने गाल छूने की कोशिश की । फैंस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया ।

4 of 5
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी सबसे मुस्कुराकर मिलती रहीं । जाह्नवी को कार तक पहुंचने के लिए बॉडीगार्ड का सहारा लेना पड़ा । बता दें कि जाह्नवी मराठी फिल्म 'सैराट' के हिंदी रिमेक से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर
श्रीदेवी की बेटी होने की वजह से फैंस की निगाहें उन पर टिकी हुई हैं । फिल्म में जाह्नवी के कोस्टार ईशान खट्टर हैं । यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी । इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन और जी स्टूडियो ने मिलकर प्रोड्यूस किया है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें