अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, लेकिन वह इस बार अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि नेपोटिज्म को लेकर चर्चा में हैं। जाहन्वी ने इस मुद्दे पर चौंकाने वाला बयान दिया है। जी हां हाल ही में फिल्म धड़क से बॉलीवुड मे डेब्यू करने वाली अभिनेत्री ने इस मुद्दे पर पहली बार अपनी राय रखी है।
विज्ञापन
2 of 5
jahnvi kapoor
- फोटो : instagram
जाह्नवी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि अगर बात की जाए बॉलीवुड में मुझे जो स्थान इस वक्त मिला हुआ है, मैं उसके लायक हूं, तो मैं कहूंगी नहीं। मैं इंडस्ट्री से आती हूं तो मेरे लिए यहां काम करना आसान था, लेकिन अब जब मैं यहां आ गई हूं तो आगे मेरी कोशिश यही है कि मैं बेहतर काम करूं, जिससे लोग मुझे मेरे काम की वजह से पसंद करें।
विज्ञापन
3 of 5
जाह्वनी
- फोटो : self
जाह्नवी आगे कहती हैं कि वे नहीं चाहतीं कि कोई कहे कि वह अपने पिता की वजह से यहां पर आई हैं। वहीं जब जाह्नवी से पूछा गया कि वो मीडिया अटेंशन को कैसे हैंडल करती हैं तो उन्होंने कहा कि स्टार बनने के लिए हर किसी को एक कीमत चुकानी होती है। लोग मेरे बारे में हर बात जानना चाहते हैं, वहीं पर्सनल और प्रोफ्शनल लाइफ बैलेंस करके चलना थोड़ा मुश्किल होता है।
4 of 5
jahnvi kapoor
- फोटो : instagram
जाह्नवी कपूर के इस बयान से यह साफ हो गया है कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म है, लेकिन इस बात को नहीं नकारा जाता है कि कई स्टार्स ने अपने दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाई है। जहां तक जाह्नवी के करियर की बात की जाए, तो वह 'धड़क' फिल्म से अपनी पहचान बना चुकी हैं। 'धड़क' फिल्म में जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में थे।
फिल्म के बाद जाह्नवी का ईशान से नाम जुड़ने लगा। खबरें आईं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ईशान के अलावा जाह्नवी कपूर का नाम उनके बचपन के दोस्त अक्षत राजन के साथ भी जुड़ा। इन अफवाहों के बीच जाह्नवी ने एक इंटरव्यू के दौरान दोनों से रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था अफवाहों पर हमें कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए।