जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@orry
हाल ही में फिल्म निर्माताओं ने परम सुंदरी का मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसने सभी प्रशंसकों को क्रिसमस के मौके पर बहुत बड़ा सरप्राइज दिया है। रिलीज की तारीख की भी घोषणा भी की जा चुकी है। यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिद्धार्थ और जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मोशन पोस्टर शेयर किया और लिखा, "नॉर्थ का स्वैग, साउथ की ग्रेस- दो दुनियाएं टकराती हैं और चिंगारी उड़ती हैं। दिनेश विजन प्रस्तुत परमसुंदरी, तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित एक प्रेम कहानी, जो 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में आ रही है। परम के रूप में सौम्य सिद्धार्थ मल्होत्रा और सुंदरी के रूप में जीवंत जान्हवी कपूर से मिलें।"