फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: कथित बॉयफ्रेंड शिखर संग पार्टी करती दिखीं जान्हवी, वेदांग संग दिखीं खुशी, तस्वीरें वायरल

Thu, 26 Dec 2024 12:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya: जान्हवी कपूर और उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जो ओरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। यह तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
पार्टी के दौरान जान्हवी कपूर-शिखर पहाड़िया-ओरी - फोटो : इंस्टाग्राम@orry
जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया जब भी पब्लिक प्लेस पर प्रशंसकों के सामने आते हैं उनका दिल जीत लेते हैं। दोनों को एक साथ देखकर प्रशंसक हमेशा ही खुश नजर आते हैं। प्रशंसकों की इस खुशी को ओरी ने और भी बढ़ा दिया है। ओरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जान्हवी और शिखर की कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर उनके प्रशंसक बेहद खुश हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी के साथ पोज देते ओरी - फोटो : इंस्टाग्राम@orry
ऑरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ बेहद ही खास तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें जान्हवी कपूर, ऑरी, वेदांग रैना और खुशी कपूर नजर आए। वे एक बड़े और खूबसूरती से सजाए गए क्रिसमस ट्री के इर्द-गिर्द सोलो शॉट्स में बीट्स मैच करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन

3 of 5
एक साथ बेहद खुश नजर आए शिखर और जान्हवी - फोटो : इंस्टाग्राम@orry
जान्हवी कपूर ने भी एक तस्वीर में शिखर के साथ पोज दिया। फर डिटेलिंग वाली डेनिम जैकेट, सफेद टी-शर्ट और जींस में जान्हवी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं, शिखर भी कुछ कम हैंडसम नहीं दिख रहे हैं। 
 

4 of 5
क्रिसमस ट्री के सामने फोटो क्लिक कराते जान्हवी कपूर और ओरी - फोटो : इंस्टाग्राम@orry
काम की बात करें तो जानहवी कपूर बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार किसी रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'परम सुंदरी' में स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी। 
Squid Game Season 2: जानिए आज कहां देख सकेंगे स्क्विड गेम सीजन 2? ली जंग जे-वाई हा जून स्टार्स करेंगे धमाल


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@orry
हाल ही में फिल्म निर्माताओं ने परम सुंदरी का मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसने सभी प्रशंसकों को क्रिसमस के मौके पर बहुत बड़ा सरप्राइज दिया है। रिलीज की तारीख की भी घोषणा भी की जा चुकी है। यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिद्धार्थ और जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मोशन पोस्टर शेयर किया और लिखा, "नॉर्थ का स्वैग, साउथ की ग्रेस- दो दुनियाएं टकराती हैं और चिंगारी उड़ती हैं। दिनेश विजन प्रस्तुत परमसुंदरी, तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित एक प्रेम कहानी, जो 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में आ रही है। परम के रूप में सौम्य सिद्धार्थ मल्होत्रा और सुंदरी के रूप में जीवंत जान्हवी कपूर से मिलें।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें