फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: जान्हवी कपूर ने 'उमराव जान’ के गाने पर किया क्लासिकल डांस, दिलकश अदाओं पर फैंस हुए फिदा

Sun, 01 May 2022 01:41 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह आए दिन अपने फोटो और वीडियो पोस्ट करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी दो साल पुरानी यादों को सबसे साथ साझा किया है। दरअसल, जान्हवी कपूर ने अपनी एक थ्रोबैक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वह डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं फैंस भी उनकी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को जान्हवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इसमें वह 1981 में आई फिल्म 'उमराव जान' के गाने 'इन आंखों की मस्ती के' पर डांस करती नजर आ रही हैं। जान्हवी ने अम्ब्रेला सूट पहना हुआ है, जिसपर ब्लू और पिंक कलर के फूल बने हुए हैं। इस वीडियो के साथ जान्हवी ने लिखा कि ये वीडियो दो साल पुराना है, जब मैंने पहली बार बैठकी भाव किया था। मुझे पता है कि मैं दो दिन लेट हूं, फिर भी आप सभी को इंटरनेशनल डांस डे की शुभकामनाएं।
विज्ञापन

3 of 4
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर काफी समय से क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग ले रही हैं और पहले भी कई बार अपने डांस वीडियो शेयर कर चुकी हैं। जान्हवी के इस डांस और उनकी अदाओं को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस ही नहीं मनीष मल्होत्रा और शनाया कपूर भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

विज्ञापन

4 of 4
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बवाल' में वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह सिद्धार्थ सेन गुप्ता द्वारा निर्देशित 'गुड लक जेरी' और करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में नजर आएंगी। ये फिल्म 2008 में आई फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें