फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड आउटफिट में जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर ढाया कहर, फोटो देखते रह गए फैंस

Tue, 16 Mar 2021 10:09 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : Insatagram- @janhvikapoor

बॉलीवुड की दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर को अब किसी परिचय की जरूरत नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री में वे लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया में दिलचस्पी न रखने वालीं जान्हवी ने लाल ड्रेस में फोटो अपलोड कर तहलका मचा दिया है।

विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : Insatagram- @janhvikapoor
सोशल मीडिया पर सभी की निगाहें जान्हवी कपूर की पोस्ट की गई नई फोटोज पर टिक गई हैं। उन्होंने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वे बेहद हसीन नजर आ रही हैं। जान्हवी ने साइड स्लिट वाला लॉन्ग रेड गाउड पहना है। हाई हील्स में उनका लुक एकदम ग्लैमरस लग रहा है। ज्वेलरी के नाम पर उन्होंने सिर्फ इयररिंग ही पहनी है।
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : Insatagram- @janhvikapoor
फोटोज में जान्हवी के मेकअप पर गौर करें तो उन्होंने ड्रेस से मैच करती हुई लाल लिपस्टिक लगा रखी है। आकर्षक मेअकप वाला उनका लुक सादगी के साथ स्टाइलिश लग रहा है। उन्होंने अलग-अलग पोज में तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। हर तस्वीर में उनके चेहरे का एक्सप्रेशन देखने लायक है। अभिनेत्री ने कैप्शन भी काफी आकर्षक दिया है। उन्होंने लिखा ‘बसंत में चेरी’।
 

4 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : Insatagram- @janhvikapoor
बता दें कि जान्हवी कपूर को सोशल मीडिया से ज्यादा लगाव नहीं है। बल्कि वो इसे आज के जमाने के अभिनेताओं-अभिनेत्रियों के लिए एक बड़ी चुनौती के तौर पर देखती हैं। जान्हवी करीना कपूर के साथ एक इंटरव्यू में खुद ये बात स्वीकार कर चुकी हैं कि वे इन मामलों में बहुत आलसी हैं और दिलचस्पी नहीं लेती हैं। वे अपनी ब्रांडिंग के लिए दबाव में आकर कुछ पोस्ट करना नहीं चाहती हैं। सिर्फ तभी एक्टिव होती हैं जब वह खुद होना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : Insatagram- @janhvikapoor
इसके साथ ही जान्हवी ने यह भी कहा था कि उनकी मां के दौर में सेलेब्स को सोशल मीडिया से बहुत राहत थी। तब ट्रोलिंग और बायकॉट जैसी चीजों से बचा जा सकता था। हालांकि, जान्हवी के फैंस उन्हें खूब चाहते हैं और उनकी हर तस्वीर पर प्यार लुटाते हैं। इसी तरह अपलोड की गई ताजा तस्वीरों पर भी फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी राजकुमार राव के साथ ‘रूही’ को लेकर सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें