फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की इस रस्म से डरीं 21 साल की जाह्नवी कपूर, VIDEO में देखें किस तरह करती रहीं बचने की कोशिश

Tue, 08 May 2018 09:58 AM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जाह्नवी कपूर
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक बन गई है । रविवार को मेहंदी की रस्म के बाद सोमवार को पार्टी ऑर्गनाइज की गई । इस मेहंदी सेरेमनी में बॉलीवुड की हर बड़ी हस्ती ने शिरकत की ।
विज्ञापन

2 of 5
जाह्नवी कपूर
रेखा, करण जौहर, शिल्पा शेट्टी, फराह खान, करिश्मा कपूर, बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर और वरुण धवन जैसे बड़े स्टार्स ने खूब धमाल मचाया । सोनम ने मेहंदी सेरेमनी में ऑफ व्हाइट कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था ।
 
विज्ञापन

3 of 5
सोनम कपूर
इसी सेरेमनी में सोनम की कलीरे रस्म भी हुई । पंजाबी शादी में दुल्हन के कलीरे कुंवारी लड़कियों पर गिराने का रिवाज है । मान्यता है कि जिस पर ये कलीरे गिरते हैं उसकी शादी जल्दी हो जाती है । इसी रस्म में पहले जाह्नवी कपूर के ऊपर सोनम ने कलीरे गिराने की कोशिश की ।
 

4 of 5
जैकलीन
जाह्नवी अभी सिर्फ 21 साल की हैं । कलीरे उन पर नहीं गिरे और वो शादी से बच गईं । इस दौरान जाह्नवी के चेहरे पर कलीरेेे गिरने का डर साफ देखा गया । इसके बाद जैकलीन का नंबर आया । जैकलीन चाह रही थीं कि उन पर कलीरें गिर जाएं लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ । जैकलीन की शादी का भी अभी कोई चांस नहीं है ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकलीन
इसके बाद जैकलीन ने नोटिस किया कि कलीरे का एक छोटा सा मोती उन पर गिरा है । जिसकी तस्वीर उन्होंने बाद में शेयर की । अब देखना ये है कि वो लड़का कौन होगा जिससे जैकलीन शादी करेंगी । बता दें कि सोनम आज यानी 8 मई को आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें