बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इस समय गुडलक जेरी की रिलीज की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस फिल्म में उनके अलावा दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत सिंह भी नजर आने वाले हैं। यह साल 2018 की आई तमिल फिल्म कोलामावु कोकिला की रीमेक है, जिसमें नयनतारा और योगी बाबू ने लीड रोल निभाया था। फिल्म को पंकज मट्टा ने लिखा है जबकि इसका निर्माण आनंद एल राय की कलर येलो प्रोडक्शंस और लाइका प्रोडक्शंस ने किया है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में न रिलीज कर ओटीटी पर उतारने की तैयारी है। 29 जुलाई से यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा सकेगी।