फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: पिंक आउटफिट में दिखा मोनालिसा का बोल्ड अंदाज, कातिलाना अदाओं से लूटा फैंस का दिल

Sun, 24 Jul 2022 07:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अब देश भर में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। फिल्म इंडस्ट्री की बढ़ती लोकप्रियता का फायदा अब भोजपुरी कलाकारों को भी मिल रहा है। 
विज्ञापन
1 of 4
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अब देश भर में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। फिल्म इंडस्ट्री की बढ़ती लोकप्रियता का फायदा अब भोजपुरी कलाकारों को भी मिल रहा है। देशभर में अब ना सिर्फ भोजपुरी गाने और फिल्में पसंद की जा रही है, बल्कि भोजपुरी कलाकार भी लोगों के बीच काफी मशहूर हो चुके हैं। भोजपुरी के इन्हीं कलाकारों में से एक अभिनेत्री मोनालिसा भी लोगों के बीच काफी चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। फिल्मों के अलावा मोनालिसा सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह आए दिन अपने फैंस के लिए कोई ना कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करती रहती हैं।

 

विज्ञापन

2 of 4
मोनालिसा  - फोटो : Instagram

इसी क्रम में अब एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों में अभिनेत्री पिंक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अभिनेत्री का यह गॉर्जियस अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। यही वजह है कि यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। शेयर की गई इन तस्वीरों में मोनालिसा का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

3 of 4
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री इस फोटोशूट में कातिलाना अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। मोनालिसा का यह दिलकश अंदाज देख फैंस भी घायल हो गए हैं। पिंक रंग के स्लीवलैस आउटफिट में अभिनेत्री काफी कमाल लग रही हैं। वहीं खुले बाल और लाइट मेकअप उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं। बोल्ड अंदाज में खिंचवाई गई इन तस्वीरों में मोनालिसा अलग-अलग पोज देकर दिख रही हैं। इन सभी तस्वीरों में वह बेहद स्टनिंग नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

4 of 4
मोनालिसा - फोटो : social media

अभिनेत्री की इन तस्वीरों को फैंस लगातार लाइक कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। मोनालिसा की इन तस्वीरों को अब तक 26 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में कमेंट करते हुए फैन एक्ट्रेस की स्टाइल और उनकी खूबसूरती की तारीफ करते भी देख रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब मोनालिसा ने इस तरह अपनी अदाओं से लोगों का दिल लूटा हो। एक्ट्रेस आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें