अभिनेत्री जान्हवी कपूर फिल्मों के अलावा मां और बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की वजह से चर्चा में रहती हैं। श्रीदेवी भले की हमारे बीच ना हों लेकिन उनको लेकर बोनी कपूर और जान्हवी कपूर अक्सर खुलासे करते रहते हैं। एक बार फिर से जान्हवी कपूर ने मां श्रीदेवी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन
2 of 5
Janhvi Kapoor
- फोटो : instagram
जान्हवी कपूर ने हाल ही में फैशन मैगजीन ब्राइडल टुडे को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में जान्हवी ने फैशन के अलावा निजी जिंदगी और मां श्रीदेवी के बारे में ढेर सारी बातें कीं। जान्हवी ने इस दौरान खुलासा किया कि उनकी मां श्रीदेवी पुरुषों को लेकर अपने फैसले पर भरोसा नहीं करती थीं। जान्हवी कपूर से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी श्रीदेवी के साथ अपनी शादी के बारे में चर्चा की थी ? इस पर जान्हवी ने बड़ा मजेदार जवाब दिया।
विज्ञापन
3 of 5
Sridevi and Janhvi Kapoor
- फोटो : file photo
जान्हवी कपूर ने कहा- 'हां, मां कहती थीं कि पुरुषों को लेकर मुझे अपने फैसले पर भरोसा नहीं है जिसे वो मेरे लिए पसंद करें, क्योंकि मैं बहुत जल्द प्यार में पड़ जाती हूं।' अपने जीवनसाथी को लेकर भी जान्हवी ने कई खुलासे किए। उन्होंने कहा- 'जो भी हो लेकिन अपने पेशे को लेकर प्रतिभाशाली होना चाहिए, जिससे मैं कुछ सीख सकूं। सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा होना चाहिए।'
4 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : social media
इसके अलावा जान्हवी ने और भी कई खुलासे किए हैं। आपको बता दें कि जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कारगिल गर्ल' को लेकर काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों फिल्म की पहला लुक रिलीज हुआ था। इस लुक के साथ जाह्नवी की तीन तस्वीरें सामने आई थीं। पहली तस्वीर में जाह्नवी हाथ में कागज का प्लेन पकड़े उड़ाते हुए नजर आईं, दूसरी तस्वीर में एयरफोर्स अफसर की ड्रेस में और तीसरी तस्वीर में पिता के गले लगे हुए दिखाई दीं।
फिल्म 'कारगिल गर्ल' में जाह्नवी देश की पहली महिला आईएएफ पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार निभा रही हैं। 'धड़क' के बाद जाह्नवी कपूर की यह दूसरी फिल्म है। 'कारगिल गर्ल' फिल्म का फर्स्ट लुक धर्मा प्रोडक्शन के ट्विटर हैंडिल पर रिलीज किया गया था। 'कारगिल गर्ल' फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी हैं। इस फिल्म में पंकज ने जाह्नवी कपूर के पिता का किरदार निभाया है।