फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेटिंग के मामले में बहुत चालाक हैं जान्हवी कपूर, बताया किस तरह देती हैं हिंट

Sat, 16 Jan 2021 08:02 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : फाइल
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर नई पीढ़ी की कलाकार हैं। फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जान्हवी गंभीर स्वभाव वाली अभिनेत्री मानी जाती हैं। लेकिन बीते दिनों जब वे करीना कपूर के चैट शो वॉट वीमेन वॉन्ट में पहुंचीं तो उन्होंने अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में खुलकर बात की। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस शो में जान्हवी कपूर ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सारी बातें कीं। इस दौरान जब करीना ने उनसे डेटिंग लाइफ के बारे में पूछा तो जान्हवी ने अपने दिल की बात सामने रख दी। उन्होंने कहा कि अगर वह किसी को पसंद करती हैं तो कभी भी खुद उसकी तरफ पहला कदम नहीं बढ़ातीं। 
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर ने बताया कि डेटिंग के मामले में वह बहुत चालाक हैं। उन्होंने आज तक किसी की तरफ अपना पहला कदम नहीं बढ़ाया। जाह्नवी ने कहा , 'मैं पहले हिंट देती हूं लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं करती जब तक यह ना पता हो कि दूसरे व्यक्ति की भी दिलचस्पी है।'

4 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram
गौरतलब है कि जान्हवी ने अभी दो ही फिल्में की है, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। सोशल मीडिया पर तो उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : फाइल
वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर आखिरी बार फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया था। बता दें कि फिल्म में भारत की पहली महिला पायलट 'गुंजन सक्सेना' की कहानी दिखाई गई थी। अब जान्हवी करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में कई दिग्गज सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। 

वरुण- नताशा की शादी पर आ गया ऑफिशियल कन्फर्मेशन, ये रहेगी पूरी व्यवस्था
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें