जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'कारगिल गर्ल' (Kargil Girl) की शूटिंग कर रही हैं । ये आईएएफ पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है । इसके अलावा जाह्नवी अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। जाह्नवी अक्सर अपने कपड़ों को रिपीट करने को लेकर ट्रोल हो जाती हैं । हाल ही में जाह्नवी ने उन ट्रोलर को जवाब दिया है ।
विज्ञापन
2 of 5
janhvi kapoor
जाह्नवी चैट शो 'Feet Up With Stars season 2' में पहुंची थीं । शो की होस्ट अनायता श्रॉफ अदाजानिया ने जाह्नवी से कपड़े रिपीट करने को लेकर सवाल पूछा । जाह्नवी ने कहा, 'वो लोग ऐसा कैसे कर सकते हैं । इतना भी पैसा नहीं कमाया कि हर रोज नए कपड़े... ।
विज्ञापन
3 of 5
janhvi kapoor
जाह्नवी आगे कहती हैं, 'मुझे फर्क नहीं पड़ता । दूसरों के कहने पर मैं अपने कपड़ों को बुरा नहीं समझती । हम हर किसी को खुश नहीं रख सकते । मेरे काम को लेकर लोग क्या कह रहे हैं, मैं इसके बारे में जानना चाहती हूं । लेकिन मैं जिम में क्या कपड़े पहन रही हूं और क्या नहीं । इस बारे में किसी को सोचने की जरूरत नहीं है ।'
4 of 5
janhvi kapoor
बता दें कि गुंजन सक्सेना की बायोपिक में पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे । पंकज, जाह्नवी के पिता का रोल निभा रहे हैं । वहीं अंगद बेदी, जाह्नवी के भाई बने हैं । फिल्म को शरन शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं । जाह्नवी के पास इसके अलावा दो फिल्में और हैं । इसमें से एक हॉरर मूवी 'रूह अफजा' है ।
इस फिल्म में जाह्नवी, राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी । इसके साथ जाह्नवी के पास करण जौहर की फिल्म 'तख्त' है । फिल्म में जाह्नवी लीड रोल में होंगी। फिल्म में करीना कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे ।