जान्हवी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' के बाद अब 'गुड लक जेरी' भी ओटीटी पर? अब तो इसे थिएटर में रिलीज होना चाहिए था, नहीं?
अभी हम परख नहीं पाए हैं कि थिएटर में कौन सी फिल्म चल पा रही है और कौन सी नहीं। उस हिसाब से ओटीटी बेहतर माध्यम है। इस पर दर्शकों की संख्या भी बहुत ज्यादा है। मैं पूरे यकीन के साथ कह सकती हूं कि यह अच्छी फिल्म है और अच्छी फिल्म चाहे बड़े परदे पर रिलीज हो या ओटीटी पर, दर्शकों को पसंद आती ही है।