फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद साड़ी और बैकलेस ब्लाउज में जान्हवी ने ढाया कहर, तस्वीर देख फैंस करने लगे श्रीदेवी से तुलना

Tue, 29 Oct 2019 02:20 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर अपने लुक्स की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में हुई दिवाली पार्टी में जान्हवी का साड़ी लुक फैंस को खूब भाया। सफेद रंग की साड़ी के साथ जान्हवी ने बैकलेस ब्लाउज कैरी किया जिसमें वो बेेहद खूबसूरत दिख रही थीं। जान्हवी ने अपनी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा, 'जान्हवी आप सफेद साड़ी में ज्यादा हॉट लगती हो।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'जान्हवी क्या आप मुझसे शादी करोगी?' एक ने लिखा- आप अपनी मां की तरह ही खूबसूरत हैं।
विज्ञापन

3 of 5
sridevi, janhvi kapoor - फोटो : social media

जान्हवी की इस तस्वीर को देख यूजर ने लिखा- मतलब इतना सुंदर कोई कैसे दिखता है? एक अन्य यूजर ने लिखा- आप अपनी मां की कॉपी लग रही हैं। हमें चांदनी याद आ गई। बता दें जान्हवी अकसर वेस्टर्न ड्रेस में स्पॉट होती हैं ऐसे में फैंस को उनका ये साड़ी वाला लुक खूब पसंद आ रहा है।

 

4 of 5
Janhvi Kapoor - फोटो : amar ujala
जान्हवी शुरुआत से ही अपने स्टाइल और ग्लैमरस लुक के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। जान्हवी कोई भी तस्वीर शेयर करती हैं तुरंत वायरल हो जाती है। जान्हवी कपूर को पहली फिल्म धड़क से ही दर्शकों का खूब प्यार मिला। उनकी एक्टिंग को भी खूब तारीफें मिलीं। 

ये भी पढ़ें- जानिए किस स्कूल में पढ़ते हैं बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चे?, फीस सुनकर हैरान रह जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
बता दें कि जान्हवी के पास 'द कारगिल गर्ल' और 'रूही आफजा' के अलावा करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' भी है। इस फिल्म में जान्हवी, कार्तिक आर्यन और न्यूकमर लक्ष्य के साथ नजर आएंगी। पिछले दिनों 'द कारगिल गर्ल' के कुछ पोस्टर भी रिलीज हुए थे जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हाल ही में जान्हवी ने नई कार खरीदी है। इस कार के नंबर का कनेक्शन उनकी मां श्रीदेवी से है। दरअसल, जान्हवी की नई कार का रजिस्ट्रेशन नंबर MH 02 FG 7666 है। श्रीदेवी जो सफेद मर्सडीज का इस्तेमाल करती थीं, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर भी MH 02 FG 7666 था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें