फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ों के बाद अब इस वजह से ट्रोल हुईं अजय देवगन की बेटी नीसा, यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट

Tue, 29 Oct 2019 01:45 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ajay Devgn Family - फोटो : instagram
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम बड़े सेलेब्स ने शिरकत की। इस पार्टी में अजय देवगन का परिवार भी शामिल हुआ। इस मौके पर अजय देवगन की बेटी नीसा ने पीच कलर का लहंगा और गोल्ड की कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना था। 
विज्ञापन

2 of 5
Ajay Devgn Family - फोटो : Yogen Shah
लेकिन उनका मेकअप फैंस को पसंद नहीं आया। दरअसल नीसा ने आईलाइनर के साथ ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई थी और गालों को हाइलाइट किया हुआ था। न्यासा बेशक सुंदर लग रही थीं लेकिन यूजर्स ने उनके इस लुक का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
nysa devgan - फोटो : Twitter

एक यूजर ने लिखा- तुमने 150 किलो मेकअप लगाया है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- ये बॉलीवुड के बच्चे अचानक गोरे कैसे हो जाते हैं। एक यूजर ने तो उन्हें 'भूत' तक कह दिया। एक ने लिखा- हे भगवान इसने कितना मेकअप किया हुआ है। इतना ही नहीं एक यूजर ने तो लिखा- 'डर रही है या डरा रही है?'

4 of 5
Nysa and Kajol - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें इससे पहले नीसा को उनके कपड़ों की वजह से ट्रोल किया गया था। बेटी नीसा के ट्रोल होने को लेकर अजय देवगन का बयान भी आया था। अजय देवगन ने कहा था, 'वो सिर्फ 15 साल की है। लोग ये भूल जाते हैं और कुछ भी बकवास करते हैं। उसने लॉन्ग टीशर्ट पहनी थी। साथ में शॉर्ट्स भी था। टीशर्ट ज्यादा लंबी थी इसलिए शॉर्ट्स दिखे नहीं और लोगों ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nysa and Kajol - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
नीसा सिंगापुर से पढ़ाई कर रही हैं। वहीं अजय देवगन का बेटे युग की उम्र 8 साल है। फिल्मों की बात करें तो अजय देवगन के पास संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' है। इसके अलावा अजय तानाजी: द अनसंग वॉरियर, भुज द प्राइड इंडिया और मैदान जैसी फिल्मों में भी बिजी हैं।

ये भी पढ़ें- सफेद साड़ी और बैकलेस ब्लाउज में जान्हवी कपूर ने ढाया कहर, तस्वीर देख फैंस करने लगे श्रीदेवी से तुलना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें