फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूं अपने दोस्त के साथ छुट्टियां मनाती नजर आईं जान्हवी कपूर, देखें वायरल फोटोज

Wed, 27 Jan 2021 01:59 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
धड़क से डेब्यू करने वाली जान्हवी कपूर इन दिनों छुट्टियां मनाती नजर आ रही हैं। जान्हवी अपनी फिल्म गुंजन सक्सेना- कार्गिल गर्ल के बाद किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। बावजूद इसके वह चर्चा में बनी रहती हैं। जान्हवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह अपनी दोस्त के साथ मौसम का आनंद लेती दिख रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
दरअसल, अभिनेत्री ने अपनी दोस्त के साथ बेहद मजेदार तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वे ठंड के मौसम का मजा लेती नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी दोस्त के साथ पंजाब में छुट्टियां मना रही हैं। वो यहां अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं। तस्वीरों में जान्हवी एक जंगल में मस्ती करती दिख रही हैं। जहां चारों तरफ लाल पत्ते बिखरे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
इन तस्वीरों में जान्हवी और उनकी दोस्त ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी है। जान्हवी ने अपनी ड्रेस के साथ बूट्स मैच किए हैं जिसमें वे काफी सुंदर लग रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है, 'कोल्ड मेस'।
 

4 of 5
good lucky jerry - फोटो : social media
बता दें कि जान्हवी अपनी आने वाली फिल्म 'गुड लकी जैरी' की शूटिंग पंजाब में कर रही थीं, लेकिन शूटिंग दो बार रोक दी गई। बीते दिनों पटियाला में किसानों के एक समूह के विरोध प्रदर्शन के बाद शूटिंग बाधित हो गई थी। यह घटना सिविल लाइंस इलाके के पास हुई जब प्रदर्शनकारी किसानों ने फिल्म के प्रदर्शन का विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
उस घटना के बाद जान्हवी ने किसानों के समर्थन में एक पोस्ट भी किया था और कहा था कि किसान हमारे देश के दिल का हिस्सा हैं। मैं उनकी उस भूमिका को पहचानती हूं और महत्व भी देती हूं जो वे हमारे राष्ट्र को खिलाने-पिलाने में निभाते हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि जल्द ही उनका यह संकल्प पूरा हो जाएगा। फिल्म के शेष हिस्सों की शूटिंग के लिए कलाकार अब चंडीगढ़ चले गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें