फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धड़क' रिलीज होने के बाद भी बेहद नर्वस हैं जाह्नवी कपूर, पहली बार श्रीदेवी के बिना किया रैम्प वॉक

Wed, 08 Aug 2018 12:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Janhvi Kapoo
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। फिल्म ने पहले दिन अच्छी शुरुआत करते हुए 8.71 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं अब तक फिल्म ने 70 करोड़ की कमाई कर ली है लेकिन ये सब देखने के लिए श्रीदेवी नहीं हैं। श्रीदेवी का सपना था जाह्नवी को एक्टिंग करते हुए देखना लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Janhvi Kapoor
24 फरवरी को श्रीदेवी के निधन की खबर सुनते ही न केवल पूरा देश बल्कि पूरा कपूर खानदान भी सहम गया। श्रीदेवी की मौत के बाद उनके परिवार के लिए काफी मुश्किल भरा समय रहा खासकर उनकी बेटी जाह्नवी और खुशी के लिए। हालांकि जाह्नवी ने इस दु:ख से खुद को बाहर निकालने के लिए धड़क की शूटिंग शुरू कर दी लेकिन जाह्नवी हर मौके पर अपनी मां को याद करती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Sridevi and Janhvi Kapoor
अपनी पहली फिल्म ‘धड़क’ की सफलता के बाद जाह्नवी कपूर पहली बार रेड कारपेट इवेंट में नजर आई थीं। ये पहली बार था जब जाह्नवी किसी रेड कारपेट इवेंट पर अपनी मॉम के बिना आईं थी और ये पल उनके लिए बेहद भावुक था। जाह्नवी ने बताया रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए वो श्रीदेवी यानी की अपनी मॉम को मिस कर रही थीं क्योंकि इस बार उनका हाथ थामने के लिए वो मौजूद नहीं थीं।

4 of 5
Janhvi Kapoor
इससे पहले भी जाह्नवी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, 'मुझे अभी भी इस बात पर यकीन नहीं हुआ है कि मॉम हमारे बीच नहीं हैं। मैं हर पल उन्हें महसूस करती हूं। बस इतना है कि वक्त नहीं मिला या फिर मैंने खुद को वक्त दिया ही नहीं। हम सभी इस बात को मान ही नहीं पा रहे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dhadak
बता दें 'धड़क' फिल्म को भारत में 2235 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं विदेश में 'धड़क' को 556 स्क्रीन्स मिली है। यानी कि कुल मिलाकर 'धड़क' को वर्ल्ड वाइज 2791 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 'धड़क' में मुख्य रूप से जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अलावा आशुतोष राणा है। इस फिल्म की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें