फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान अब बना सकेंगे अपने सपनों का घर, इस वजह से रुका था प्रोजेक्ट

Wed, 08 Aug 2018 11:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
aamir khan
पिछले दिनों आमिर खान को बीएमसी ने नोटिस थमाया था। आमिर खान पर आरोप था कि वो अपने फ्लैट में अवैध निर्माण करा रहे हैं। आमिर का फ्लैट मुंबई के पाली हिल में बनी मरीना बिल्डिंग में है। वो लंबे समय से फ्लैट में बदलाव करने की सोच रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
aamir khan
आमिर अपने घर में एक नई सीढ़ियां बनवाना चाहते थे। उन्होंने काम शुरू भी करवा दिया था कि तभी बीएमसी ने काम पर रोक लगाते हुए उन्हें नोटिस थमा दिया था लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर को अपने घर में बदलाव के लिए हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन

3 of 4
Aamir Khan
डीएनए के रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान के आर्किटेक्चर अमित सप्रे ने आईआईटी बॉम्बे द्वारा जारी एक लेटर बीएमसी को दिया है। लेटर में कहा गया है कि आमिर के फ्लैट में बदलाव होने से बिल्डिंग असुरक्षित नहीं होगी। लेटर के बाद बीएमसी ने आमिर को अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

4 of 4
aamir khan
आईआईटी बॉम्बे में प्रोफेसर एस बनर्जी ने कहा कि, हां हमने आमिर खान के घर का आर्किटेक्चर देखा जिसके बाद हमने पाया कि इससे उनकी बिल्डिंग को नुकसान नहीं होगा। वहीं फिल्मों की बात करें तो आमिर खान इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट 'महाभारत' में व्यस्त हैं। इसके अलावा इस साल उनकी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' भी रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें