दो साल पहले आज ही के दिन बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपस्टार श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। जब श्रीदेवी की मौत हुई थी जान्हवी उस वक्त अपनी पहली फिल्म 'धड़क' की शूटिंग कर रही थीं। जान्हवी के लिए वो पल किसी सदमे से कम नहीं था। मां की पुण्यतिथि के मौके पर जान्हवी भावुक हो गईं। उन्होंने श्रीदेवी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन
2 of 5
sridevi, Janhvi Kapoor
- फोटो : social media
तस्वीर के साथ जान्हवी ने कैप्शन में लिखा- 'आपको हर दिन याद करती हूं।' तस्वीर में जान्हवी सोफे पर लेटकर श्रीदेवी को जोर से गले लगाई हुई हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में मां-बेटी का प्यार साफ झलक रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
Janhvi Kapoor and Sridevi
- फोटो : social media
जान्हवी के इस पोस्ट पर कई सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। करण जौहर ने हार्ट का इमोटिकॉन पोस्ट किया है। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी जान्हवी के प्रति प्यार जताया। टीवी अभिनेत्री रहीं स्मृति ईरानी ने हार्ट का इमोटिकॉन शेयर किया है।
4 of 5
sridevi, janhvi kapoor
- फोटो : social media
श्रीदेवी ने अपनी बेटी को भी सुपरस्टार बनाने का सपना देखा, लेकिन जाह्नवी की डेब्यू फिल्म से पहले ही उनका निधन हो गया था। आज के दिन ना केवल पूरा कपूर खानदान बल्कि दुनिया भर के फैंस उन्हें याद कर रहे हैं।
श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत 4 साल की उम्र से कर दी थी। साल 1976 से 1982 के बीच उन्होंने कई सारी तमिल और तेलुगू फिल्में कीं जिसमें से ज्यादातर फिल्में उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स के साथ की। बॉलीवुड में श्रीदेवी एक ऐसी अभिनेत्री रहीं जिन्होंने चुनौतीपूर्ण किरदारों को बखूबी निभाया। 24 फरवरी 2018 को बाथटब में डूबने से श्रीदेवी का निधन हो गया था। श्रीदेवी उस वक्त दुबई में थीं जहां वो परिवार की एक शादी में शामिल होने पहुंची थीं।