फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर पक्की है ! सोनम ने कर दिया कुछ ऐसा, एक साल तक शादी नहीं करेंगी जाह्नवी कपूर

Tue, 08 May 2018 04:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor wedding
32 वर्षीय सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के बंधन में बंध गए। सोनम और उनके पूरे परिवार ने शादी का जश्न धूमधाम से मनाया है। ऐसे में उनकी मेहंदी सेरेमनी की भी जमकर चर्चा हुई है। मेहंदी की रस्म के बाद सोमवार को पार्टी ऑर्गनाइज की गई।
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor wedding
मेहंदी सेरेमनी में सोनम की कलीरे रस्म भी हुई । पंजाबी शादी में दुल्हन के कलीरे कुंवारी लड़कियों पर गिराने का रिवाज है। मान्यता है कि जिस पर यह कलीरे गिरती हैं उसकी शादी एक साल के अंदर हो जाती है। इसी रस्म में सोनम ने पहले जाह्नवी कपूर के ऊपर कलीरे गिराने की कोशिश की।
विज्ञापन

3 of 5
जाह्नवी कपूर
सोनम ने खूब कोशिश की कलीरे जाह्नवी के सिर पर गिरे लेकिन जाह्नवी के चेहरे से यह बात साफ जाहिर हो रही थी कि अभी उनकी यह चाहत नहीं है कि वह शादी करें। जब सोनम ने उन्हें बताया कि कलीरे उन पर नहीं गिरी हैं तो वह खुश हो गई थीं। बता दें कि जाह्नवी अभी सिर्फ 21 साल की हैं। 

4 of 5
जाह्नवी कपूर
सोनम के बाद फिर बारी आयी जैकलीन की। सोनम ने उन पर भी कलीरे गिराने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं रहीं। फिर सोनम ने स्वरा भास्कर पर कलीरे गिरानी चाही, खबर हैं कि उन पर कलीरे गिरीं। ऐसे में हो सकता है एक साल के अंदर ही स्वरा भास्कर की शादी हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकलीन
बाद में जैकलीन ने नोटिस किया कि कलीरे का एक छोटा सा मोती उन पर गिरा है। जिसकी तस्वीर उन्होंने बाद में शेयर की। अब देखना यह है कि वह लड़का कौन होगा जिससे जैकलीन शादी करेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें