फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाह्नवी कपूर ने पिता और बहन के साथ मंदिर में मनाया बर्थडे, बोनी कपूर ने गाल में चूमकर दिया आशीर्वाद

Wed, 06 Mar 2019 03:07 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
janhvi kapoor
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर का आज 22वां बर्थडे है। इस मौके पर जाह्नवी अपने पिता और बहन खुशी कपूर के साथ बनारस पहुंचीं । यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन करे । गंगा आरती में शामिल हुईं और केक भी काटा । जाह्नवी के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आ गई हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
janhvi kapoor
एक तस्वीर में जाह्नवी तलवार से केक काटती दिख रही हैं । साथ में खुशी और बोनी कपूर भी हैं । इस दौरान दोनों बहनें सलवार-कमीज में नजर आईं । दूसरी तस्वीर में जाह्नवी-खुशी एक-दूसरे को केक खिला रही हैं । 

विज्ञापन

3 of 5
janhvi kapoor
बनारस में जाह्नवी की आरती करते और घूमते-फिरते तस्वीरें सामने आई हैं । जाह्नवी ने नाव पर बैठ सैर की। साथ ही शाम के समय बजडे़ पर बैठकर गंगा आरती देखी। दर्शन के बाद जाह्नवी मंदिर से बाहर निकलीं। यहां लाइन में लगे भक्तों ने उन्हें देखा और हाथ हिलाया। जाह्नवी ने भी अपने फैंस का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

4 of 5
janhvi kapoor
मंदिर के बाहर लोगों ने उनकी तस्वीरें ली तो उन्होंने भी किसी को निराश नहीं किया। इसके बाद वह कचौड़ी गली की प्रसिद्ध ब्लू लस्सी की दुकान पर पहुंची । जाह्नवी को लस्सी बहुत पसंद है । यहां उन्होंने लस्सी पी। इसके बाद जाह्नवी खारीदारी के लिए काशी की गलियों में भी घूमीं और बनारसी पान का भी स्वाद लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
janhvi kapoor
जाह्नवी ने बनारस की मशहूर टमाटर चाट का भी मजा लिया। जाह्नवी ने चाट की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लगाई है। बता दें कि जाह्नवी, गुंजन सक्सेना पर बनने जा रही बायोपिक की शूटिंग कर रही हैं । फिल्म में जाह्नवी के अलावा अंगद बेदी और पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा जाह्नवी के पास करण जौहर की 'तख्त' भी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें