फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 की उम्र में मां बनने जा रहीं ये बोल्ड एक्ट्रेस, गोद भराई में पहनीं ऐसी साड़ी रेखा को भी दे दी मात

Wed, 06 Mar 2019 02:50 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Surveen Chawla - फोटो : instagram
टेलीविजन के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस सुरवीन चावला (Surveen Chawla) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस बीच सुरवीन चावला की नई तस्वीरें सामने आई हैं जो कि गोद भराई की है। इन तस्वीरों में सुरवीन पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गोद भराई की तस्वीरों को खुद सुरवीन चावला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन

2 of 5
surveen chawla - फोटो : instagram
इस सेलिब्रेशन के दौरान सुरवीन साड़ी में नजर आ रही हैं। सुरवीन ने गुलाबी ब्लाउज के साथ सुनहरे पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वह किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए सुरवीन ने बीच की मांग निकालकर जूड़ा बनाया हुआ है। इसके अलावा सुरवीन ने हैवी ज्वैलरी के साथ माथे पर छोटी सी बिंदी लगाई हुई है जो कि उनके लुक में चार चांद लगा रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
Surveen Chawla - फोटो : instagram
सुरवीन की यह खूबसूरत साड़ी रॉ मेंगो ब्रांड की है और ज्वैलरी Satyani Fine Jewel कलेक्शन से है। इस खास दिन के लिए सुरवीन चावला को Sanam Ratansi ने स्टाइल किया है। इससे पहले ही सुरवीन बेबी बंप के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। सुरवीन को आखिरी बार पर्दे पर नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'सैक्रेड गेम्स' में देखा गया था। इससे पहले सुरवीन ने अपनी शादी की खबर से भी लोगों को चौका दिया था। सुरवीन ने साल 2015 में कारोबारी अक्षय ठक्कर के साथ गुपचुप शादी रचा ली थी।
 

4 of 5
surveen chawla - फोटो : file photo
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि शादी से पहले सुरवीन का नाम श्रीसंथ से जुड़ चुका है। सुरवीन और श्रीसंथ की पहली मुलाकात साल 2008 में रिएलिटी शो 'एक खिलाड़ी एक हसीना' के सेट पर हुई थी। इस शो के दौरान ही दोनों की दोस्ती काफी बढ़ गई थी। यह दोनों कई बार एक साथ पार्टीज और हैंगआउट करते हुए स्पॉट किए गए थे, लेकिन 2009 में श्रीसंथ ने सुरवीन से दूरी बना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
surveen chawla - फोटो : social media
सुरवीन अपने पहले बच्चे को लेकर बहुत उत्साहित हैं। सुरवीन छोटे परदे की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने कसौटी जिंदगी के, काजल और कहीं तो होगा जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल में काम किया है। फिल्मों की बात करें तो अगली, हेट स्टोरी 2, क्रिएचर 3डी, वेलकम बैक, पार्च्ड शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें