फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: हंसते-हंसते लोटपोट हुईं जान्हवी कपूर, 'काउगर्ल' बन ओरी ने किया मजाक, वीडियो वायरल

Fri, 25 Oct 2024 06:45 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Janhvi Kapoor: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी ने जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ देवरा पार्ट 1 से तेलुगु में डेब्यू किया। इसी बीच जान्हवी के दोस्त ओरी ने उनके साथ अपना एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें ओरी को देखकर जान्हवी की हंसी रुकती नजर नहीं आ रही है। 
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@orry
जान्हवी कपूर के सबसे करीबी दोस्त ओरहान अवत्रामणि, जिन्हें ओरी के नाम से जाना जाता है, के साथ एक मजेदार वीडियो साझा किया है। इस मजेदार वीडियो में, ओरी एक थीम पार्टी के लिए काउगर्ल की ड्रेस पहने नजर आए। असली गाय की ड्रेस में दिखाई दिए, जिसे देखकर जान्हवी हंस पड़ीं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@orry
ओरी ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, "कल एक नया विलेन पैदा हुआ।" वीडियो की शुरुआत देवरा अभिनेत्री जान्हवी कपूर द्वारा फोन पर क्लिप रिकॉर्ड करने से होती है, जबकि ओरी पीछे से एंट्री करते हुए दिखाई देते हैं, "देखिए, यह फनी नहीं है। आपने मुझे गाय की तरह कपड़े पहनने के लिए कहा था"। जान्हवी फिर जवाब देती हैं, "मैंने कहा, काउगर्ल नहीं गाय" और ओरी मुस्कुराते हुए अपने पूरे लुक को दिखाते हुए अपने हाथ ऊपर उठाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@orry
जान्हवी और ओरी के इस मजेदार वीडियो पर सेलेब्स और प्रशंसक दोनों मजेदार कमेंट कर रहे हैं। रणबीर कपूर की बहन और आलिया भट्ट की ननद रिद्धिमा कपूर साहनी ने कमेंट में लिखा, 'कितना प्यारा है', एक फैन ने लिखा, 'बहुत प्यारा', एक और फैन ने लिखा, 'कॉपी किया कंटेंट है', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत शानदार'।

4 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@orry
देवरा पार्ट 1 के बाद जान्हवी अपनी कई आगामी फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। मई में फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की घोषणा की गई थी और शूटिंग भी शुरू हो गई थी। फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है। 
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान-गौरी की शादी के 25 साल हुए पूरे, किंग बोले- आर्यन उन दोनों जैसा बिल्कुल...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंस्टाग्राम@orry - फोटो : इंस्टाग्राम@orry
फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी में मुख्य भूमिका निभाएंगे। जान्हवी की इस फिल्म का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि उन्हें इस फिल्म में फिर से एक बार जान्हवी कपूर और वरुण धवन की जोड़ी देखने को मिलेगी। इस फिल्म से पहले दोनों ने एक साथ फिल्म बवाल में काम किया था।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने फिल्मी सफर को लेकर किए कई खुलासे, रूह बाबा बोले- आसानी से कोई चीज नहीं मिली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें