टीवी दर्शकों के लिए मनोरंजन का एक बड़ा स्त्रोत है। घर बैठे दर्शकों का इस टीवी शो के जरिए भरपूर मनोरंजन होता है। टीवी की दुनिया में सारा खेल टीआरपी का होता है। शो के ज्यादा टीआरपी का मतलब है, उसे दर्शकों से उतना ही ज्यादा प्यार मिल रहा है। इस बीच ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने इस हफ्ते की टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग पॉइंट) जारी कर दी है। हर बार की तरह, अनुपमा ने इस बार भी बाजी मार ली है। आइए, जानते हैं बाकी शोज का क्या हाल रहा है।