फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: महज 25 की उम्र में जाह्नवी कपूर ने खरीदा करोड़ों का घर, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

Sat, 05 Nov 2022 12:11 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जाह्नवी कपूर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मशहूर फिल्म निर्देशक बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर अपने फिल्मी करियर में एक के बाद एक सफलता हासिल करती जा रही हैं। इसी के साथ जाह्नवी बेशुमार दौलत भी कमा रही हैं। हाल ही में इसका एक सबूत तब देखने को मिला जब एक्ट्रेस ने मुंबई के रिहायशी इलाके में अपने लिए एक आलीशान डुप्लेक्स खरीदा। जाह्नवी का यह नया घर बांद्रा के पाली हिल इलाके में स्थित है।
विज्ञापन

2 of 4
जाह्नवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जाह्नवी ने यह डुप्लेक्स 12 अक्तूबर को खरीदा था। यह नया ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट फर्स्ट और सेकंड फ्लोर पर मौजूद है, जो कि 8,669 स्क्वायर फीट बड़ा  है और इसकी कुल कीमत 65 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जाह्नवी ने इसके लिए 3.90 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस दी है। इस घर के साथ उन्हें पांच कार पार्किंग एरिया, एक स्विमिंग पूल और खुला गार्डन भी है।
यह भी पढ़ें: Debina Bonnerjee: मैटरनिटी फोटोशूट कराने पर ट्रोल हुईं देबीना बनर्जी, लोग बोले- शर्म करो, तुम सीता जी बनी थीं
विज्ञापन

3 of 4
जाह्नवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि जाह्नवी के पिता बोनी कपूर और खुद जाह्नवी कपूर ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। घर के बारे में एक सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये जानकारी साझा की है। बता दें कि जाह्नवी ने इस साल के जुलाई महीने में जुहू स्थित अपना पुराना घर एक्टर राजकुमार राव को बेचा था। 3456 स्क्वायर फीट में फैले इस घर को अभिनेता ने 44 करोड़ रुपये में खरीदा था। तभी से इस बात के कयास लगने शुरू हो गए थे कि जाह्नवी अपने लिए एक नया घर ले सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Palak Muchhal Wedding: पलक मुछाल की मेहंदी सेरेमनी का वीडियो आया सामने, नीले लहंगे में लगीं बेहद खूबसूरत
विज्ञापन

4 of 4
जाह्नवी कपूर - फोटो : instagram/janhvikapoor
वर्कफ्रोंट की बात करे तो जाह्नवी कपूर के पास इस समय कई फिल्में हैं, जिन पर वह काम कर रही हैं। जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिली' 4 नवंबर को थिएटर में रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प बताई जा रही है। इसके अलावा जाह्नवी कपूर के पास 'मिस्टर एंड मिसेस माही' और 'बवाल' है। 'बवाल' फिल्म में जाह्नवी कपूर, वरुण धवन संग स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें