जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर की फिल्म ‘होमबाउंड’ को कान फिल्म फेस्टिवल में खूब सराहा गया है। इस फिल्म के प्रीमियर के लिए ही जान्हवी कान फिल्म फेस्टिवल पहुंची थीं। कान इवेंट से ही उनके लुक भी चर्चा में हैं। हाल ही में जान्हवी ने एक खूबसूरत ड्रेस पहने अपना फोटो इंस्टाग्राम पर साझा किया है, इस पर कई सेलिब्रिटीज ने रिएक्शन दिया। इन्हीं रिएक्शन में से एक रिएक्शन शिखर पहाड़िया का भी है। शिखर और जान्हवी लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं, अक्सर दोनों को साथ देखा जाता है।