फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Vacation Special: ‘क्वीन’ ही नहीं इन फिल्मों से लीजिए वैकेशन की इंस्पिरेशन, जिंदगी के लिए भी मिलेगा सबक

Thu, 22 May 2025 04:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आप समर वैकेशन पर जाने की सोच रहे हैं लेकिन किसी खास जगह को फाइनल नहीं कर पा रहे हैं तो बॉलीवुड फिल्मों से इंस्पिरेशन लीजिए। कई फिल्मों में देश-विदेश की खूबसूरत लोकेशन दिखाई गई हैं, आप इन जगहों पर जा सकते हैं। अगर जिंदगी में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, तो भी इन फिल्मों से कुछ गहरे सबक हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'क्वीन' और 'दिल चाहता है' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

सिनेमा का हमारी जिंदगी पर गहरा असर होता है। कुछ फिल्मों के सीन्स देखकर हमें किसी खास जगह जानने की इच्छा होने लगती है। वहीं कुछ फिल्में हमें जिंदगी के गहरे सबक भी देती हैं। जानिए, ऐसी ही कुछ हिंदी फिल्मों के बारे में जिनसे आप अपनी समर वैकेशन की इंंस्पिरेशन ले सकते हैं, किसी मनपसंद जगह जा सकते हैं। वहीं डिप्रेस फील कर रहे हैं,जो इन फिल्मों से मोटिवेशन या कोई गहरा सबक हासिल कर सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 7
फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा
जोया अख्तर निर्देशित फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा(2011)’ में तीन दोस्त स्पेन घूमने जाते हैं। इस फिल्म में स्पेन की खूबसूरत जगहों को देखा जा सकता है। साथ ही इस जर्नी के दौरान तीनों दोस्त अपनी जिंदगी के लिए भी कुछ गहरे सबक हासिल करते हैं। फिल्म में लीड रोल में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल नजर आए थे।

विज्ञापन

3 of 7
फिल्म 'क्वीन' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

क्वीन 
साल 2013 में रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म ‘क्वीन’ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।फिल्म की कहानी रानी (कंगना रनौत) नाम की लड़की की थी, जिसकी शादी होने से एक दिन पहले टूट जाती है। इसके बाद वह अकेली पेरिस ट्रिप पर जाती है। रानी कभी अपने घर से दूर नहीं गई थी लेकिन इस पेरिस ट्रिप के दाैरान वह खुद की अहमियत को समझती है, आत्मविश्वास से भर जाती है। विकास बहल निर्देशित इस फिल्म में पेरिस की कई खूबसूरती जगहों को देखा जा सकता है।

4 of 7
फिल्म 'तमाशा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

तमाशा
इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म ‘तमाशा( 2015)’ में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे। इन किरदारों की पहली मुलाकात फ्रांस के कोर्सिका आईलैंड पर वैकेशन मनाते हुए होती है। आगे फिल्म की कहानी दिल्ली, शिमला और टोकियो जैसी जगहों के साथ आगे बढ़ती है। इन सभी जगहों को फिल्म की कहानी के साथ बहुत ही बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है। इस फिल्म को देखकर कोर्सिका, शिमला, टोकियो जाने की ख्वाहिश होने लगती है। एक तरफ जहां ये फिल्म खूबसूरत जगहों को दिखाती है, वहीं अपने मन का काम करने का सबक भी दर्शकों को देती है। 

विज्ञापन

5 of 7
फिल्म 'दिल चाहता है' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

दिल चाहता है 
साल 2001 में रिलीज हुई फरहान अख्तर निर्देशित फिल्म ‘दिल चाहता है’ तीनों दोस्तों आकाश(आमिर खान), समीर(सैफ अली खान) और सिद्धार्थ (अक्षय खन्ना) की जिंदगी के ईद-गिर्द घूमती है। फिल्म की शुरुआत में ये तीनों दोस्त गोवा की ट्रिप पर जाते हैं, इस ट्रिप के दौरान ये खूब एंज्वॉय करते हैं। ‘दिल चाहता है’ में गोवा की ट्रिप देखकर एक बार वहां जाने का मन जरूर होता है। साथ ही ये फिल्म जिंदगी में दोस्तों की अहमियत को भी बताती है। 

विज्ञापन

6 of 7
फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
ये जवानी है दीवानी
अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी(2013)’ में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे। इस फिल्म की कहानी भी तीनों दोस्तों की मनाली ट्रिप से शुरू होती है। आगे चलकर कहानी में हीरो शिकागो चला जाता है। शिमला और शिकागो की खूबसूरत जगहें दर्शकों को इस फिल्म में देखने को मिलती है। इसके अलावा यह फिल्म प्यार, दोस्ती और सपनों के बारे में बात करती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
ये फिल्में भी ट्रैवलिंग के मोटिवेट करती हैं
  • रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में दूधसागर वॉटरफॉल को बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया गया है। 
  • इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म ‘जब वी मेट’ में करीना कपूर ने गीत का आइकॉनिक रोल किया था। फिल्म में भंटिडा, शिमला, मनाली जैसी खूबसूरत जगहों पर शूटिंग की गई। 
  • ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में भी लंदन, पेरिस, लखनऊ, दुबई और ऑस्ट्रिया के वियना की खूबसूरत लोकेशन देखने को मिलती हैं। ये जगहें आपके भीतर के ट्रैवलर को जगाने का काम करती हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें