फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाह्नवी को जन्मदिन पर सरप्राइज देना चाहती थीं श्रीदेवी, एक महीने पहले ही कर ली थी तैयारी लेकिन...

Wed, 06 Mar 2019 07:39 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sridevi
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर 22 साल की हो गई हैं। 6 मार्च 1997 को जन्मीं जाह्नवी ने फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। जाह्नवी के जन्मदिन से कुछ ही महीने पहले श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था हालांकि उससे पहले ही उन्होंने बेटी के जन्मदिन के लिए खास तैयारियां कर रखी थीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sridevi jahvi kapoor - फोटो : social media
श्रीदेवी हर साल अपनी बेटियों का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाती थीं। पिछले साल श्रीदेवी ने करीब 1 महीने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। वो जाह्नवी को बर्थडे सरप्राइज देना चाहती थीं। यही नहीं श्रीदेवी जब दुबई में थीं तो वो जाह्नवी कपूर के लिए बहुत सारी शॉपिंग करने वाली थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
sridevi
बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने के बाद उनका शॉपिंग का प्लान था इसलिए वो दुबई में रुकी भी थीं लेकिन उनका ये सपना पूरा नहीं हो सका है और बेटी के जन्मदिन से पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

4 of 5
jahnvi kapoor - फोटो : instagram
वैसे तो कपूर खानदान श्रीदेवी के निधन के बाद कोई सेलिब्रेशन करना नहीं चाहता था लेकिन श्रीदेवी की इच्छा थी कि जाह्नवी कपूर का बर्थडे धूमधाम से मनाया जाए। इस वजह से उनके पति बोनी कपूर ने फैसला किया कि जाह्नवी के बर्थडे पर एक छोटी सी बर्थडे पार्टी रखी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jhanvi
बता दें कि, श्रीदेवी की मौत दुबई के होटल में हुई। उस वक्त जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग कर रहीं थीं। बेटी की पहली फिल्म को देखने की श्रीदेवी की इच्छा पूरी नहीं हो सकी। बहरहाल, जाह्नवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही राजकुमार राव के साथ एक हॉरर कॉमेडी मूवी करने जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें