फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's Day: नेगेटिव रोल से भी हिट हुईं ये 5 एक्ट्रेस, प्रियंका को तो मिला था बेस्ट विलेन का अवॉर्ड

Wed, 06 Mar 2019 07:37 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
8 मार्च को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। हम यदि भारतीय सिनेमा के सवाक युग के पिछले 100 बरसों को ध्यान से देखें तो फिल्मों में जितना रोल हीरो-हीरोइनों का होता है उतना ही विलेन का भी। महिला दिवस के मौके पर आज हम आपको बता रहे हैं बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने परदे पर नेगेटिव किरदार निभाकर भी लोकप्रियता हासिल की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा
साल 2004 में अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर स्टारर फिल्म ऐतराज सुपरहिट रही थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के निगेटिव किरदार को इतना पसंद किया गया था कि उन्हें बेस्ट विलेन के फिल्मफेयर अवार्ड से भी नवाजा गया था। 

विज्ञापन

3 of 5
kajol

काजोल
रोमांटिक हीरोइन की छवि रखने वालीं स्टार काजोल ने भी निगेटिव किरदार निभाया था। काजोल ने फिल्म 'गुप्त' में खलनायिका के रोल में सभी को चौंका दिया था। फैंस ने परदे पर पहली बार उनका ये रूप देखा था और उनका निभाया किरदार काफी पसंद भी किया गया था।

4 of 5
rekha

रेखा
सिर्फ हीरोइन ही नहीं, विलेन और वैंप बनकर भी रेखा ने दर्शकों का दिल जीता है। रेखा को अपनी अदाकारी साबित करने के कई मौके मिले और हर बार उन्हें फैंस को हैरान ही किया। फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में रेखा ने मैडम माया का रोल किया था। ये रोल आज भी बहुत फेमस है। इस रोल के लिए उन्हें कई अवॉर्ड मिले, लेकिन इनमें से खास था उन्हें मिला वेस्ट विलेन का स्टार स्क्रीन अवॉर्ड।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aruna irani
अरुणा ईरानी
नब्बे के दशक के अंत तक हीरोइन भी विलन बनने को राजी थी। अरुणा ईरानी को 1992 में आई अनिल कपूर और माधुरी की फिल्म 'बेटा' में नेगेटिव किरदार के लिए आज भी याद किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें