फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाह्नवी के बर्थडेे पर सोनम ने शेयर की बचपन की तस्वीर, सारा ने भी खास अंदाज में किया विश

Wed, 06 Mar 2019 10:31 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonam kapoor, janhvi kapoor - फोटो : social media
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर 22 साल की हो गई हैं। जाह्नवी ने पिछले साल फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उनके काम को काफी सराहा गया। फिलहाल जाह्नवी अगली फिल्म में काफी व्यस्त हैं। 6 मार्च को जन्मीं जाह्नवी को इस खास दिन पर उनके करीबी और फैंस विश कर रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
jhanvi kapoor
जाह्नवी को विश करने वालों में उनकी कजिन सोनम कपूर सबसे पहले रहीं। सोनम ने उन्हें खास अंदाज में विश किया। उन्होंने जाह्नवी के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की। जिसमें सोनम ने जाह्नवी को गोद में ले रखा है और वो बहुत छोटी हैं। सोनम ने कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे बेबी जानू, ढेर सारा प्यार, ऐसे ही हंसती रहो, तुम्हारी खूबसूरत मुस्कान के साथ।'
विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan, janhvi kapoor - फोटो : social media
जाह्नवी की तुलना अक्सर सारा अली खान के साथ की जाती है। दोनों ने लगभग एक ही साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया है। सारा ने इंस्टाग्राम पर जाह्नवी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'जन्मदिन की शुभकामनाएं, आज का दिन और पूरा साल शानदार हो।'

4 of 5
jhanvi kapoor - फोटो : amar ujala
इससे पहले जाह्नवी अपने जन्मदिन से एक दिन पहले वाराणसी पहुंचीं और काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। दर्शन करके बाहर निकलने पर लाइन में खड़े लोगों का उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। 'धड़क गर्ल' ने सफेद रंग का लखनवी चिकन का कुर्ता और प्लाजो पहना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jhanvi kapoor - फोटो : amar ujala
मंदिर के बाहर लोगों ने जाह्नवी की तस्वीरें लेनी चाही तो उन्होंने भी किसी को निराश नहीं किया। जाह्नवी ने हाथ जोड़ते हुए अपनी फोटो क्लिक कराई। उसके बाद वो कचौड़ी गली में ब्लू लस्सी की दुकान पर मशहूर लस्सी का स्वाद भी चखा। जाह्नवी कपूर ने बनारसी पान का भी लुत्फ उठाया। बता दें कि जाह्नवी वाराणसी में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें