फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉबी डार्लिंग के पति ने अपनी शादी पर उठाए सवाल, कहा- 'लड़की से तो शादी हुई नहीं फिर...'

Wed, 06 Mar 2019 10:14 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
bobby darling
बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट बॉबी डार्लिंग पति रमणीक शर्मा से तलाक लेने जा रही हैं। बॉबी ने बांद्रा की फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली है । साथ ही पति से एलिमनी के रूप में 2 करोड़ रुपए और ओशिवारा में फ्लैट देने की मांग की है। बॉबी ने रमणीक से साल 2016 में शादी की थी । 
विज्ञापन

2 of 7
bobby darling
रमणीक भोपाल बेस्ड बिजनेसमैन हैं । रमणीक ने इस शादी के वैध होने पर सवाल उठाए हैं । रमणीक का दावा है कि उनकी शादी हिंदू मैरिज एक्ट के हिसाब से सही नहीं है क्योंकि इस एक्ट के हिसाब से शादी तभी वैध होती है जब शादी एक महिला और पुरुष के बीच में हो। 
विज्ञापन

3 of 7
bobby darling
सुनवाई 5 मार्च को बांद्रा फैमिली कोर्ट, मुंबई में की गई। जहां बॉबी डार्लिंग अपनी एडवोकेट भावना जाधव के साथ उपस्थित थीं लेकिन रमणीक ने मेडिकल सर्टिफिकेट देकर सुनवाई से इनकार कर दिया। सुनवाई को अब एक महीने के लिए टाल दिया गया है।   

4 of 7
bobby darling
बता दें कि साल 2015 में बॉबी ने सेक्स चेंज सर्जरी करवाई थी और औरत बन गईं । उन्होंने अपना नाम पाखी शर्मा रखा। बॉबी ने रमणीक को 2 साल तक डेट किया और फिर दोनों ने भोपाल में शादी रचाई। शादी के एक साल बाद ही बॉबी और रमणीक के बीच खटपट की खबरें आने लगी थीं। बॉबी ने रमणीक पर गंभीर आरोप लगाए थे । 
विज्ञापन

5 of 7
बॉबी डार्लिंग-रमणीक शर्मा
बॉबी ने आरोप लगाते हुए कहा था, 'रमणीक मुझे अक्सर ब्लैकमेल करता था कि अगर उसकी मर्जी से काम नहीं करूंगी तो वो किसी और लड़की के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चलाएगा। इस कारण अप्रैल 2016 में मुझे हार्मोनल मेडिसीन खाने की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।'
विज्ञापन

6 of 7
bobby darling
एक बार तो रमणीक ने उन्हें बहुत बुरी तरह पीटा था। जिसकी वजह से उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था और उन्हें लकवे का अटैक पड़ा था। वो ढंग से बोल नहीं पा रही थीं। उनके उल्टे हाथ और पैर ने काम करना बंद कर दिया था । रमणीक, बॉबी पर बच्चे को लेकर दबाव बनाता था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bobby darling
बॉबी से जब तलाक पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, 'चूंकि यह एक कानूनी मामला है, इसलिए मैं इस पर कुछ भी कमेंट नहीं करना चाहती। मेरे एडवोकेट मेरी ओर से पूरी जानकारी देंगे।' बॉबी ने सितंबर 2017 में अपने पति पर घरेलू हिंसा और अप्राकृतिक यौन संबंध का आरोप लगाते हुए दिल्ली में FIR दर्ज करवाई थी, जिसके बाद मई 2018 में रमणीक को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें