फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान्हवी कपूर की ये हैं 10 अनसुनी कहानियां, धड़क से पहले नकारीं इन सुपरस्टार्स की फिल्म

Fri, 06 Mar 2020 10:17 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर आज इंडस्ट्री में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने साल 2018 में फिल्म धड़क से फिल्म जगत में कदम रखा था। डेब्यू से पहले से ही वह सिनेमा जगत में अपने कदम बहुत ही फूंक-फूंक कर रख रही हैं। वह आने वाले समय में गुंजन सक्सेना, रूही अफजाना और दोस्ताना 2 जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। 6 मार्च 1997 को पैदा हुईं जान्हवी आज 23 साल की हो गई हैं। इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी 10 दिलचस्प कहानियां बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 11
janhvi kapoor - फोटो : instagram
डेब्यू से पहले मां श्रीदेवी की मृत्यु
जान्हवी कपूर ने फिल्म धड़क से हिंदी फिल्म जगत में कदम रखा था। करण जौहर निर्मित इस फिल्म में ईशान खट्टर उनके अपोजिट नजर आए थे। लेकिन बेटी को सिल्वर स्क्रीन पर अभिनय करते देखने से पहले ही श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। फिल्म रिलीज होने से पहले ही दुबई में श्रीदेवी की मृत्यु हो गई। जान्हवी के लिए यह काफी गहरा सदमा था। श्रीदेवी अपनी बेटी के डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित थीं। वह शूटिंग के दौरान जान्हवी का हौसला बढ़ाने भी अक्सर सेट पर पहुंच जाती थीं।

विज्ञापन

3 of 11
जाह्नवी कपूर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
महेश बाबू के अपोजिट फिल्म
जान्हवी कपूर को अपने करियर के शुरुआत में ही साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म ऑफर हुई थी। यह एक तेलुगू फिल्म थी जिसके निर्देशक ए.आर. मुर्गदास थे। जान्हवी को यह ऑफर धड़क से भी पहले मिला था। लेकिन जान्हवी ने यह फिल्म ठुकरा दी। बताया जाता है कि महेश बाबू और उनके उम्र के अंतर की वजह से वह इस फिल्म के लिए रजामंद नहीं हुईं। वह पहली ही फिल्म में ऐसे किसी कलाकार के साथ काम नहीं करना चाहती थी। वहीं ऐसी भी चर्चा रही कि उस दौरान जान्हवी इंडस्ट्री में अपना सफर शुरू करने के लिए तैयार नहीं थीं इसलिए उन्होंने यह फिल्म स्वीकार ना करते हुए खुद को वक्त दिया।

4 of 11
Janhvi Kapoor - फोटो : Instagram
पहले प्यार का खुलासा
जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर, ने एक दफा करण जौहर के चैट शो में अपने रिलेशनशिप और प्यार को लेकर खुलासा किया था। जहां एक तरफ अर्जुन कपूर ने यह बात स्वीकार की थी कि वह अब सिंगल नहीं हैं तो वहीं जान्हवी कपूर ने शो में अपने पहले प्यार का खुलासा भी किया था जो हिंदी फिल्म जगत का मशहूर कलाकार है। करण ने जान्हवी से राजकुमार राव, विक्की कौशल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आयुष्मान खुराना में से किसी एक का नाम लेने के लिए कहा था जिसकी वह सबसे अधिक इज्जत करती हैं, जान्हवी ने एक की जगह दो नाम लेते हुए विक्की और राजकुमार का नाम लिया। लेकिन फिर उन्होंने राजकुमार के नाम पर मोहर लगाते हुए यह खुलासा किया कि वह उनके पहले प्यार में हैं।
विज्ञापन

5 of 11
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मां श्रीदेवी की देखी मात्र पांच फिल्में
शुरुआत से ही जान्हवी की तुलना उनकी मां श्रीदेवी से की जा रही है। श्रीदेवी के चाहने वाले भी जान्हवी के अंदर उनकी मां की छवि देखते हैं। हालांकि जान्हवी ने अदाकारी में उनकी तुलना उनकी मां से किए जाने के बारे में कहा कि उन्होंने कभी भी अपनी मां की अदाकारी का अनुसरण नहीं किया। उन्होंने अपनी मां की सिर्फ पांच फिल्मे ही देखी हैं। एक बार उनसे पूछा गया था कि वह किस तरह की स्क्रिप्ट का चुनाव करना चाहेंगी तो उन्होंने कहा था कि वह स्क्रिप्ट की जगह किरदार पर अधिक ध्यान रखेंगी जो निभाते समय उन्हें चुनौतीपूर्ण लगे। उन्हें अपनी मां से भी यही सीख मिली थी कि किरदार क्या है इससे अधिक महत्व रखता है कि किरदार को कैसे निभाया जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 11
जान्हवी कपूर और श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म सिंबा हुई थी ऑफर
बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सिंबा जान्हवी कपूर को भी ऑफर हुई थी। दरअसल शुरुआती दौर में इस फिल्म को लेकर कटरीना कैफ से लेकर प्रिया प्रकाश वॉरियर का नाम जुड़ चुका है लेकिन अंत में सारा अली खान की झोली में यह फिल्म आई। हालांकि बताया जाता है कि इस फिल्म के स्क्रिप्ट का नरेशन सारा के साथ ही जान्हवी को भी दिया गया था। इस फिल्म को लेकर जान्हवी कपूर से भी बातचीत चली थी लेकिन जान्हवी उस दौरान रणवीर सिंह जैसे बड़े स्टार के साथ फिल्म करने को लेकर सहज नहीं थीं इस वजह से उन्होंने उस फिल्म से किनारा कर लिया और सारा के हाथ यह फिल्म लग गई।
विज्ञापन

7 of 11
Janhvi Kapoor - फोटो : Social Media
करीबी दोस्त से जुड़ा नाम
फिल्म जगत में कदम रखने से पहले जान्हवी का नाम उनके करीबी दोस्त अक्षत रंजन से जुड़ चुका है। दोनों अपनी नजदीकियों के कारण काफी चर्चा में भी रहे थे। दोनों की एक दूसरे को डेट करने की खबरें भी सामने आई थीं। डियर जिंदगी की स्क्रीनिंग में भी वह जान्हवी, बोनी कपूर और श्रीदेवी के साथ एक ही गाड़ी में पहुंचे थे। जिसके बाद से ही यह चर्चा तेज हो गई थी कि जान्हवी के परिवार ने दोनों के रिश्ते को रजामंदी दे दी है। इसके साथ ही जान्हवी के जन्मदिन पर अक्षत ने जान्हवी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी जिसपर जान्हवी ने आईएलवाय लिखकर रिप्लाई दिया था।

8 of 11
Janhvi Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी को अभिनेत्री नहीं बनाना चाहती थीं श्रीदेवी
श्रीदेवी ने एक साक्षात्कार के दौरान यह कहा था कि वह शुरुआत में नहीं चाहती थीं कि जान्हवी अभिनेत्री बनें बल्कि उनका मानना था कि जान्हवी को शादी कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि वह जान्हवी को फिट रहने के लिए कहा करती थी इसकी वजह अभिनेत्री बनना नहीं था बल्कि वह तो सिर्फ चाहती थीं कि जान्हवी हमेशा स्वस्थ रहें। हालांकि जान्हवी का झुकाव अभिनय के प्रति रहा और उनकी रुचि देखकर श्रीदेवी ने भी हामी भर दी।

9 of 11
janhvi kapoor - फोटो : instagram
घूमने की शौकीन हैं जान्हवी
जान्हवी कपूर घूमने की बहुत ही शौकीन हैं। उन्हें देश से लेकर विदेशों की नई जगहों पर जाना काफी पसंद है। अक्सर इंस्टाग्राम पर हम उनकी दुनिया भर में घूमती हुई तस्वीरों को देख सकते हैं। फिल्म जगत में आने से पहले भी वह अपने परिवार के साथ घूमा करती थीं। उस दौरान उनकी कई तस्वीरें मां श्रीदेवी, पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ वायरल हो चुकी हैं। करियर के साथ ही जान्हवी खुद के लिए समय निकालने में बिल्कुल भी कोताही नहीं बरतती हैं और घूमना उसी का एक हिस्सा है।

10 of 11
janhvi kapoor - फोटो : social media
फिटनेस का रखती हैं खास ख्याल
जान्हवी कपूर अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। वह जिम जाना कभी नहीं भूलती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर वह जिम लुक में स्पॉट की जाती हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती हैं। बीते दिनों उनके हाथ में चोट लगी हुई थी बावजूद इसके वह जिम जाती हुईं नजर आईं। जान्हवी ने भले ही अभी तक सिर्फ एक ही फिल्म की है लेकिन वह सोशल मीडिया पर किसी भी दूसरी मशहूर अभिनेत्री से पीछे नहीं हैं। फिल्मों के लिहाज से भी उनकी फिटनेस उनके लिए मददगार साबित होती है।
विज्ञापन

11 of 11
Janhvi Kapoor - फोटो : instagram
कंट्रोवर्सी से दूर
जान्हवी कपूर का नाम विवादों से दूर ही रहा है। वह मीडिया में किसी भी तरह की बयानबाजी करने से बचती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी तमाम तस्वीरें चर्चा में रहती हैं बावजूद इसके उनकी किसी तस्वीर को लेकर बड़ी तादाद में ट्रोलिंग या फिर किसी तरह का विवाद नहीं देखा गया है। फिल्म जगत के लिहाज से यह काफी दिलचस्प चीज है क्योंकि इस इंडस्ट्री में ना चाहते हुए भी विवाद पीछे-पीछे आ जाता हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें