श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' के प्रमोशन में जुट गई हैं । फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे दर्शकों का मिला-जुला रिएक्शन मिला है । ट्रेलर लॉन्च और ईशान-जाह्नवी को इंट्रोड्यूस करने के लिए करण जौहर ने एक बड़ी मीडिया कॉन्फ्रेंस रखी थी ।
विज्ञापन
2 of 5
धड़क ट्रेलर लॉचिंग इवेंट
इस मौके पर ईशान और जाह्नवी का पूरा परिवार मौजूद था । लेकिन जाह्नवी काफी नर्वस थीं । साथ ही वो अपनी मां श्रीदेवी को भी मिस कर रही थीं । ऐसे में प्रमोशन से पहले का वीडियो सामने आया है ।
विज्ञापन
3 of 5
Dhadak
इस वीडियो में जाह्नवी इतनी नर्वस थीं कि अपने कोस्टार ईशान खट्टर के ऊपर गिर पड़ीं । दरअसल, यह एक फनी वीडियो है जिसे जाह्नवी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है । बता दें कि यूट्यूब पर धड़क 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं ।
4 of 5
जाह्नवी कपूर
आज यानी बुधवार को फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है । यह फिल्म का टाइटल ट्रैक है । गाने की लॉन्चिंग के लिए फिल्म की पूरी कास्ट जयपुर पहुंची है । कास्ट का फ्लाइट के अंदर का भी एक वीडियो सामने आया था ।
फिल्म में जाह्नवी और ईशान की फ्रेश जोड़ी को पसंद किया जा रहा है। दर्शकों को जाह्नवी कपूर से काफी उम्मीद है क्योंकि वो श्रीदेवी की बेटी हैं । वहीं शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर अपनी पहली फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से दर्शकों प्रभावित कर चुके हैं ।