फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद खन्ना के बेटे को 19 साल में मिली 11 फिल्में, सेमी न्यूड फोटो से लड़कियों को बना चुके दीवाना

Wed, 20 Jun 2018 01:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Rahul Khanna
बॉलीवुड के टॉप एक्टर विनोद खन्ना के बड़े बेटे राहुल खन्ना आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। जहां एक ओर राहुल के छोटे भाई फिल्म इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल कर चुके हैं तो वहीं राहुल ने 19 साल में महज 11 फिल्मों में ही काम किया है। लाइम लाइट से दूर रहने वाले राहुल खन्ना के बारे में आपको उनके जन्मदिन पर कुछ रोचक बातें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
Rahul Khanna
फिल्म 'अर्थ' से दर्शकों की नजर में आने वाले राहुल खन्ना ने सैफ अली खान की हिट फिल्म 'लव आज कल' में अहम किरदार निभाया था। फिल्म 'अर्थ' के लिए राहुल को फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवार्ड मिला था। लेकिन राहुल का फिल्मी सफर काफी फ्लॉप रहा। 
विज्ञापन

3 of 8
Rahul Khanna
राहुल की आखिरी फिल्म 2013 में आई 'फारफ्लाइस' थी। राहुल खन्ना ने टेलीविजन में भी काम किया है। वह आखिरी बार टीवी शो 'द अमेरिकन्स' में नजर आए थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1999 से की थी। उन्होंने अपने करियर में सिर्फ 11 फिल्मों ही काम किया है।

4 of 8
Rahul Khanna
कुछ समय पहले राहुल की सेमी न्यूड फोटो ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस तस्वीर को राहुल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।इसमें वो बिना टी शर्ट और लो वेस्ट जींस में नजर आ रहे थे। राहुल इस फोटो की वजह से लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर भी हो गए थे। 
विज्ञापन

5 of 8
Rahul Khanna
लड़कियां राहुल की फैंस हैं। राहुल भी अपनी फैंस के लिए इस तरह की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। राहुल खन्ना ब्लॉग लिखने के अलावा कई फेमस मैग्जीन के लिए फोटोशूट भी करवा चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 8
राहुल खन्ना
सोशल मीडिया पर मौजूद उनके तमाम अकाउंट फीमेल फैंस के कमेंट से भरे पड़े रहते हैं। एक बार तो एक लड़की ने सोशल मीडिया पर राहुल खन्ना को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था।
 
विज्ञापन

7 of 8
राहुल खन्ना
इतने बड़े स्टार होने के बावजूद राहुल खुद को लाइम लाइट से दूर रखते हैं। वो हमेशा से ही अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते थे। शायद यही वजह रही कि उन्हें बॉलीवुड भाया नहीं।
विज्ञापन

8 of 8
राहुल खन्ना
भले ही बॉलीवुड से राहुल खन्ना का कोई खास लगाव ना रहा हो लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि आज लोग राहुल खन्ना को इंटरनेट का ब्वॉयफ्रेंड जैसे नाम से जानते हैं। पूरे एशिया में उनके खूब फैंस हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें