श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' आज रिलीज हो गई है। स्टारकिड जाह्नवी की पहली फिल्म का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी धड़क का प्रमोशन भी काफी जबरदस्त हुआ है। तो वहीं बॉलीवुड सेलेब्स ने भी फिल्म की बहुत तारीफ की है।
विज्ञापन
2 of 5
dhadak
अब ऐसे में सबकी नजर फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर रहेगी। खबरों की मानें तो दुनियाभर में फिल्म के टिकट की एडवांस बुकिंग चल रही है। ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि धड़क पहले दिन 10 से 12 करोड़ की कमाई कर सकती है। अगर फिल्म पहले दिन इतनी कमाई करती है तो डेब्यू कर रहे दोनों स्टार्स के लिए बड़ी बात साबित हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
Dhadak
ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब चूंकि ये स्टारकिड्स की फिल्म है तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स ही मिलेगा। फिल्म की स्क्रीनिंग देख कर बॉलीवुड सेलेब्स पहले ही इसकी तारीफ कर चुके हैं। इन सब चीजों का पहले दिन के कलेक्शन पर पॉजिटिव असर पड़ेगा।
4 of 5
Dhadak
हालांकि सिनेमाघरों में दो फिल्में अभी भी अपना कब्जा जमाए हुए है पहली रणबीर कपूर स्टारर संजू और दूसरी दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू की सूरमा। दोनों ही फिल्में अच्छा कलेक्शन कर रही हैं ऐसे में अगर धड़क पहले दिन अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब हो पाती है तो इन दो फिल्मों की कमाई पर बेशक असर पड़ेगा। धड़क को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा भी मिलेगा।
फिल्म 'धड़क' नागराज मंजुले की सुपरहिट फिल्म सैराट का रीमेक है। फिल्म सैराट ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कारोबार किया था। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों की ओर से ही सराहना मिली थी। अब देखना ये है कि फिल्म धड़क बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाती है।