फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhit Mein Jaari: नुसरत भरुचा ने शेयर किया फिल्म का नया पोस्टर, लाउडस्पीकर से दी लोगों को ये सलाह

Tue, 03 May 2022 06:13 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर व्यस्त चल रही हैं। अभिनेत्री जल्द ही अपनी फिल्म जनहित में जारी में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
1 of 5
‘जनहित में जारी’ पोस्टर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर व्यस्त चल रही हैं। अभिनेत्री जल्द ही अपनी फिल्म जनहित में जारी में नजर आने वाली हैं। आखिरी बार फिल्म छोरी में दिखाई दी एक्ट्रेस अब जल्द ही एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश के साथ बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी इस फिल्म का एक नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन

2 of 5
नुसरत भरुचा - फोटो : Instagram
नुसरत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है। सामने आए इस नए पोस्टर में एक्ट्रेस का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। फिल्म से अपने इस नए लुक को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, एक सुरक्षित एडिक्ट बनें….ये सूचना है....‘जनहित में जारी’ 10 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।”
 
विज्ञापन

3 of 5
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो क्लिप भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साझा किए गए इस वीडियो में नुसरत अलग-अलग लुक में दिखाई दे रही है। साथ ही इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “उंगलियां नहीं अपनी सोच ऊपर करो…ये सूचना है .. ‘जनहित में जारी’ 10 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।”
 

 

4 of 5
जनहित में जारी फिल्म की रिलीज डेट - फोटो : social media

गौरतलब है कि फिल्म ड्रीम गर्ल के बाद अभिनेत्री नुसरत भरूचा और राज शांडिल्य दूसरी बार एक साथ इस फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म की बात करें तो जनहित में जारी की कहानी लीक से हटकर विषय की कहानी है, जिसे कॉमेडी और दिलचस्प तरीके से पेश किया जाएगा। फिल्म में नुसरत एक दम अलग अवतार में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जनहित में जारी - फोटो : social media

‘जनहित में जारी’ एक असामान्य लेकिन प्रासंगिक फिल्म होगी, जो अपने विषय से पुरानी परंपराओं को तोड़ने की कोशिश करेगी। फिल्म में नुसरत के किरदार की बात करें तो एक्ट्रेस को अपने शहर में कंडोम बेचने वाली एक महिला के रूप में दिखाया जाएगा। नुसरत के अलावा फिल्म में अन्नू कपूर, अनुद सिंह ढाका और पारितोष त्रिपाठी जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें