गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा
अपनी फिल्म' किल दिल' (2014) के बारे में बात करते हुए, गोविंदा ने कहा कि उन्होंने किल दिल में भूमिका केवल इसलिए की क्योंकि उनके परिवार ने कहा कि उन्हें पीछे छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी पत्नी और अपने बच्चों से इसके बारे में पूछा। उन्होंने बहुत ईमानदारी से मुझसे कहा कि मेरे पास और कोई विकल्प नहीं है। मैं जिस तरह की भूमिकाएं करना चाहता था, वह मेरे रास्ते में नहीं आ रही थी और मुझे जिस तरह के प्रस्ताव मिल रहे थे, मैं उसके लिए उत्सुक नहीं था। मेरे परिवार ने मुझे प्रस्ताव लेने के लिए कहा, नहीं तो मैं पीछे रह जाऊंगा। इस फिल्म में गोविंदा ने विलेन का किरदार निभाया था और अपने अभिनय में वह बढ़िया थे। लेकिन स्क्रिप्ट काफी कमजोर थी, जिस वजह से यह फिल्म नहीं चली।