फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhit Mein Jaari: नुसरत ने दिल्ली में किया फिल्म का प्रमोशन, सेल्स गर्ल के किरदार में आएंगी नजर

Sun, 05 Jun 2022 05:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
'जनहित में जारी' - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री नुसरत भरुचा अभिनीत फिल्म 'जनहित में जारी' लगातार चर्चा में है। फिल्म के मेकर्स और पूरी स्टारकास्ट जोर-शोर से इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में नुसरत भरुचा और अनुद सिंह इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली आए। दिल्ली में नेहरू प्लेस के आईनॉक्स में आयोजित कार्यक्रम में नुसरत ने शिरकत की। इस दौरान पंजाबी सिंगर रफ्तार, फिल्म के प्रोड्यूसर विनोद भानुशाली, लेखक राज शांडिल्य और निर्देशक जय बसंतू सिंह भी मौजूद थे। फिल्म प्रमोशन के दौरान नुसरत लाल रंग की साड़ी में नजर आईं।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
नुसरत भरुचा - फोटो : अमर उजाला
सेल्स गर्ल का रोल करेंगी नुसरत
आपको बता दें कि फिल्म 'जनहित में जारी' एक युवती की कहानी है, जो  मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर में कंडोम बेचने का चुनौतीपूर्ण काम करती है। फिल्म सामाजिक वर्जनाओं के बीच उनके सामने आने वाली कठिनाइयों को सामने लाती है, जिसके जरिए यह दिखाने का प्रयास किया गया है कि वह अपने परिवार और पूरे शहर के प्रतिरोध को कैसे संभालती है।
विज्ञापन

3 of 4
'जनहित में जारी' - फोटो : अमर उजाला
नए कानून का जिक्र किया
प्रमोशन इवेंट के दौरान इस फिल्म के निर्देशक जय सिंह ने सेक्स वर्कर्स के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के नए कानून के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है कि देह व्यापार को कानूनी घोषित करने का सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय देश के नागरिकों के लिए फायदेमंद है।'
विज्ञापन

4 of 4
'जनहित में जारी' - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में रिलीज हुआ टाइटल ट्रैक
हाल ही में इस फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया है। इसे रैपर रफ्तार और नक्श अजीज ने अपनी आवाज दी है। टाइटल ट्रैक के बोल काफी उम्दा हैं। 'सब पर एक वुमनिया भारी है, यह सूचना जनहित में जारी है....' यह लाइन इस टाइटल ट्रैक की पंचिंग लाइन है। इस गाने को फैंस से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। आपको बता दें कि यह फिल्म 10 जून को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें