फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saturday Box Office Collection: जनहित में जारी का आज असली इम्तिहान, विक्रम और भूल भुलैया 2 ने की बढ़िया कमाई

Sun, 12 Jun 2022 08:06 AM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
जनहित में जारी, 777 चार्ली - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन’ के साथ रिलीज हुई देसी फिल्मों ‘जनहित में जारी’ और ‘777 चार्ली’ में से ‘जनहित में जारी’ का हाल ठीक नहीं है। फिल्म ने हालांकि रिलीज के दूसरे दिन अपनी कमाई में 60 फीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज करके अपने निर्माताओं की आस बनाए रखी है, लेकिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस की रेस में बने रहने के लिए रविवार को चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा। वहीं फिल्म ‘777 चार्ली’ को हिंदीभाषी दर्शकों ने ‘जनहित में जारी’ जितना प्यार भी नहीं दिया, हां, कन्नड़ में फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उधर, ‘सम्राट पृथ्वीराज’ का बॉक्स ऑफिस संघर्ष जारी है। तमिल फिल्म ‘विक्रम’ का कलेक्शन रिलीज के नौवें दिन भी शानदार रहा। फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की चमक चौथे हफ्ते में भी कायम है। आइए देखते हैं शनिवार को इन फिल्मों का कलेक्शन कितना रहा...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘जनहित में जारी’ की कमाई में उछाल
नुसरत भरूचा, अनुद सिंह ढाका और परितोष त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘जनहित में जारी’ शुक्रवार को सौ रुपये के टिकट रेट से रिलीज हुई थी। फिल्म जगत के लोगों का मानना है कि निर्माताओं का फिल्म को पहले दिन घटी दरों पर रिलीज करने का फैसला ही फिल्म पर भारी पड़ गया है। इससे दर्शकों में संदेश ये गया कि फिल्म ठीक नहीं है तभी इसके निर्माताओं ने इसके टिकट रेट घटाए हैं। फिल्म ने हालांकि शनिवार को बीते दिन के मुकाबले 60 फीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज किया लेकिन फिल्म को रेस में बने रहने के लिए रविवार को चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा। 43 लाख रुपये की ओपनिंग से खुली इस फिल्म ने शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से शनिवार को 70 लाख रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
777 चार्ली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘777 चार्ली’ को हिंदी में नहीं मिले दर्शक
शुक्रवार को ही रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म ‘777 चार्ली’ को हिंदी भाषी दर्शकों ने पहले दिन की पूरी तरह से नकार दिया। अंतिम आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 6.2 करोड़ रुपये की कुल कमाई की और इसमें इसके हिंदी संस्करण का हिस्सा सिर्फ 15 लाख रुपये ही रहा। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 7.60 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई अब 13.80 करोड़ रुपये हो चुकी है।

4 of 7
जुरासिक वर्ल्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘जुरासिक वर्ल्ड डोमीनियन’ का धमाल
फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमीनियन’ ने पहले दिन 11.47 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर धमाका किया। फिल्म की कमाई दूसरे दिन और बेहतर हुई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 11.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म की दोनों दिन की मिलाकर कुल कमाई 22.97 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमीनियन’ की पहले दिन की भारत में ओपनिंग देश में अब तक रिलीज हुई फिल्मों की पहले दिन की टॉप 10 ओपनिंग वाली फिल्मों में ‘डेडपूल 2’, ‘द लॉयन किंग’, ‘एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन’ और ‘द जंगल बुक’ से ज्यादा है।
विज्ञापन

5 of 7
सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘सम्राट पृथ्वीराज’ का संघर्ष जारी
पहले हफ्ते में ही हिट की रेस से बाहर हो चुकी अक्षय कुमार की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ का बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष जारी है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 55.05 करोड़ रुपये की निराशाजनक कमाई करने के बाद शुक्रवार के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक 1.66 करोड़ रुपये रिलीज के आठवें दिन कमाए। फिल्म की रिलीज के दूसरे शनिवार यानी नौवें दिन फिल्म की कमाई 2.30 करोड़ रुपये रही। फिल्म को तमिल और तेलुगू दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया। पहले हफ्ते में इसके तेलुगू संस्करण ने सिर्फ पांच लाख रुपये और तमिल संस्करण ने छह लाख रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
विक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘विक्रम’ का शानदार प्रदर्शन जारी
निर्देशक लोकेश कनगराज की तमिल फिल्म ‘विक्रम’ रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। फिल्म का अधिकतम बिजनेस इसके तमिल संस्करण से ही हो रहा है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 143.95 करोड़ रुपये कमाए जिसमें से हिंदी संस्करण की कमाई सिर्फ 2.85 करोड़ रुपये ही रही। फिल्म ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार को 7.95 करोड़ की कमाई करते हुए 150 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था। दूसरे शनिवार को शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने 13 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘भूल भुलैया 2’ का चौथे हफ्ते भी दम कायम निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ चौथे हफ्ते में भी अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। फिल्म ने पहले हफ्ते में 92.05 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 49.0 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते में 21.40 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे शुक्रवार को फिल्म ने 1.56 करोड़ रुपये की कमाई की थी। शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 2.70 करोड़ रुपये रहा। फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 167.41 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें