फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhit Mein Jaari: नुसरत भरूचा की महिलाओं को सलाह, सुरक्षित यौन संबंध आपका अधिकार है, इसे हक से मांगो...!

विज्ञापन
1 of 12
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा में नायिका प्रधान फिल्मों को कारोबारी सफलता मिलने का जो दौर फिल्म ‘डर्टी पिक्चर’ से लौटा, उसमें दीपिका पादुकोण की ‘पीकू’, सोनम कपूर की ‘नीरजा’, अनुष्का शर्मा की ‘एनएच 10’, रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी’ जैसी फिल्मों ने और इजाफा किया है। अब नुसरत भरूचा की फिल्म ‘जनहित में जारी’ 10 जून को रिलीज होने को है। पंकज शुक्ल से इस खास बातचीत में नुसरत बता रही हैं, इस फिल्म के सामाजिक पहलुओं, महिलाओं को सुरक्षित यौन संबंध के प्रति सजग होने और फिल्म से मिलने वाले महिला सशक्तिकरण के संदेश के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आपकी आने वाली फिल्म ‘जनहित में जारी’ का विषय जब पहली बार आपके सामने आया तो आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या थी? मन में कहीं कोई हिचकिचाहट थी?
नहीं, बिल्कुल नहीं। पूरी कहानी सुनने से पहले मैंने इसका सार सुना था। फिल्म के निर्माता राज शांडिल्य ने ये कहानी सुनाई थी। मैं इसे सुनकर ही बहुत उत्साहित हो गई क्योंकि मैं जानती हूं कि ये विषय है थोडा पेचीदा लेकिन राज का कहानी और पटकथा लिखने का तरीका इतना सहज, सरल और मजाकिया है कि ये सीधे दिल को छू जाता है। मुझे तभी समझ आ गया था कि वह ही ऐसे विषय को बनाने के लिए बिल्कुल सही निर्माता हैं। फिल्म जब हमने शुरू की थी तो लोगों को इसे लेकर जो भी शक सुबहा रहे, वे सारे फिल्म का ट्रेलर आने के बाद दूर हो गए। ट्रेलर की सब तरफ तारीफ हो रही है और महिला सशक्तिकरण की ये नई आवाज बन रही है।
विज्ञापन

3 of 12
नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तो कंडोम बेचने वाली एक लड़की के इस किरदार के बारे में आपने अपने घर पर चर्चा की तो क्या कहना था घरवालों का?
मैं अपनी फिल्मों के विषयों को लेकर घर पर चर्चा करती नहीं हूं क्योंकि मेरे माता पिता की ये कभी ख्वाहिश नहीं रही कि मैं अभिनेत्री बनूं। लेकिन, मैं बन गई। मैंने कभी घर पर अपनी फिल्मों की बातें, कहानियां नहीं बताईं। फिल्म ‘छोरी’ के बारे में भी उनको पता नहीं था। उन्होंने थिएटर में देखा तो पता चला कि ये क्या पिक्चर थी। फिल्म ‘जनहित में जारी’ का विषय भी ऐसा है कि जिसे हमने पूरी जिम्मेदारी के साथ बनाया है और इस पर किसी और से चर्चा करने की जरूरत मुझे लगी नहीं।

4 of 12
महिलाओं के साथ नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

महिलाओं को यौन संबंध के दौरान सुरक्षा की जो मांग करनी चाहिए, उसके बारे में आपका क्या मत है?

मुझे पता नहीं कि सुरक्षित यौन संबंध की मांग करने से लड़कियां हिचकिचाती क्यों हैं। लेकिन, मैं ये कह सकती हूं कि अगर युवतियां, महिलाएं सुरक्षित यौन संबंध की जिद करने लगें और तो सुरक्षा कवच के इस्तेमाल की दर भी बढ़ेगी और इसका प्रतिशत भी। दिक्कत क्या है कि आज भी एक लड़की केमिस्ट की दुकान पर जाकर अपने लिए कंडोम नहीं खरीद सकती है। वह अगर चाहेगी भी वह अपने पुरुष साथी को बोलेगी कि कि आप खरीद कर ले आओ या आप जाकर ले आओ। इसमें संकोच क्यों, जब सबके परिवार हैं। सब शादी करते हैं। सब बच्चे पैदा करते हैं। उनके बच्चों की भी शादियां कराते हैं। तो बच्चे पैदा करने का क्या तरीका है, ये तो सबको पता है ना!

विज्ञापन

5 of 12
नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुरक्षित यौन संबंध अवांछित गर्भधारण को रोकने में भी बहुत बड़ी मदद कर सकते हैं...
बिल्कुल सही बात। अवांछित गर्भधारण असुरक्षित यौन संबंध के चलते ही हो जाता है। मान लो कि दंपती उस समय बच्चे पैदा करने और उनका सही पालन पोषण करने की मानसिक और आर्थिक स्थिति में नहीं है। ये भी सकता है कि जो पिता बनने जा रहा है, वह खुद अभी अपने करियर में कुछ बन नहीं पाया है। दोनों के जीवन की योजना न बन पाई हो और ऐसे में गर्भधारण हो जाए तो ये सब परिवार पर बहुत असर डालता है। होने वाले बच्चे पर बहुत असर डालता है। उसे अगर विकसित होने के लिए सही आर्थिक मदद और सही माहौल न मिले तो उसका जीवन भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन

6 of 12
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

और, इसी के चलते गर्भपात की दर भी काफी ज्यादा है?

बिल्कुल, एक कमजोर लम्हे में हुई गलती का बहुत खराब असर होता है। गलती से गर्भधारण हो गया। दंपती मानसिक रूप से तैयार नहीं है। अवांछित गर्भधारण हो जाता है तो गर्भपात की बात आती है। अब इसमें जान का खतरा तो महिला को ही है ना। तो मैंने फिल्म ‘जनहित में जारी’ में भी बहुत ही साधारण और सरल बात कही है कि हम लाखों रुपये गर्भपात और उसके बाद के चिकित्सकीय परीक्षणों और इलाज पर खर्च कर देते हैं लेकिन सौ पचास रुपये कंडोम पर खर्च क्यों नहीं करते?

विज्ञापन

7 of 12
नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हर महिला को यौन संबंधों के समय सुरक्षा की मांग करनी ही चाहिए...

हां, ये तो हर युवती या महिला को कहनना ही चाहिए कि जब तक मेरी मर्जी नहीं होगी बिना प्रोटेक्शन के मैं यौन संबंध नहीं बनाऊंगी। ये उसका अधिकार है। वह कह सकती है कि इसके लिए। इसके बाद पुरुष को भी अनाधिकार चेष्टा नहीं करनी चाहिए। ये मांग करते हुए लड़कियां हिचकिचाती हैं, इसीलिए ये फिल्म बननी जरूरी है। लोगों के सामने आनी जरूरी है ताकि उनके सामने ये बात आए कि इसमें कुछ गलत नहीं है। उठो, मांगो, इस्तेमाल करो और खत्म। अपने जीवन की सुरक्षा अपने हाथ में है। सुरक्षित यौन संबंध आपका अधिकार है, इसे हक से मांगो।

8 of 12
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक नवोदित निर्देशक और एक नवोदित निर्माता के साथ ऐसे गंभीर विषय को बेहद मनोरंजक तरीके से घर घर पहुंचाने की कोशिश में बाकी टीम का क्या योगदान रहा?
अगर आप मेरी फिल्मों को देखेंग तो मेरा इतिहास ही रहा है नए लोगों के साथ काम करने का। निर्देशक लव रंजन की पहली फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ मैंने की। निर्माता अभिषेक पाठक की भी वह पहली फिल्म थी। ‘ड्रीमगर्ल’ के समय राज शांडिल्य भी नवोदित निर्देशक थे। ‘छोरी’ के निर्देशक विशाल फूरिया की भी ये पहली हिंदी फिल्म थी। तो नवोदित निर्माताओं और निर्देशकों के साथ मेरी खूब जमती है। नए विचार सामने आते हैं। नए जमाने का सिनेमा आता है। और ऐसी कहानियां कहने को मिलती हैं जो लीक से हटकर हैं। यही नया सिनेमा भी है।

9 of 12
नुसरत भरूचा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
और, नए लोगों के साथ काम करने में ताजगी के साथ साथ नई जगहों का भी असर होता है?
जी हां, बिल्कुल। कहानी कहने के लिए हमें माहौल में भी ताजगी रखनी जरूरी है। फिल्म ‘जनहित में जारी’ की शूटिंग करने हम चंदेरी गए। वहां पर पर्यटन विभाग का एक रिसॉर्ट है। दो महीने हम वहीं रहे। वहीं शूटिंग की। निर्माता हमारे बहुत अच्छे थे। सबका अच्छे से ख्याल रखना। यहां तक कि टीम में शामिल कर्मचारियों का भी मन शूटिंग के दौरान इतना खुश रहता कि सबका मन करता है लौटकर फिर से वहां जाकर छुट्टियां मनाने का।

10 of 12
अक्षय कुमार, नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों अक्षय कुमार के साध दो दो फिल्में कर रही हैं, तो लगता है कि आपका दिन भी अब आ गया?
हां, अभी ये शशांत शाह की एक फिल्म कर रही हूं जिसकी घोषणा होने ही वाली है। इसके अलावा ‘छोरी 2’ की तैयारी चल रही है। अक्षय सर के साथ ‘रामसेतु’ और ‘सेल्फी’ बन रही है तो लगता है कि मेहनत अब रंग लाने लगी है। उम्मीद करती हूं कि मेरे जीवन में भी जल्दी से उजाला हो जाए।

11 of 12
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया
आलोचनाओं से घबराना नहीं चाहिए
अभिनेत्री नुसरत भरूचा लगातार संघर्ष से मिलने वाली कामयाबी की हिंदी सिनेमा की नई मिसाल हैं। साल 2006 में फिल्म ‘जय संतोषी मां’ से अपना करियर शुरू करने वाली नुसरत इन दिनों चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म ‘जनहित में जारी’ में अपने अनूठे किरदार को लेकर। फिल्म में वह कंडोम बेचने निकली हैं। नुसरत कहती हैं, ‘कंडोम के बारे में सबको पता है लेकिन कोई इस पर खुल कर बात नही करता। इस बारे में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को सचेत होना चाहिए क्योंकि समस्या पुरूषों को नही बल्कि महिलाओं को होती है। आज हर साल एक करोड़ अबॉर्शन हो रहे हैं। और, इसकी वजह है महिलाओं का संभोग के समय कंडोम की जिद न करना। हम फिल्म के माध्यम से किसी की सोच को तो नही बदल सकते लेकिन कोशिश तो कर ही सकते हैं।’

 
विज्ञापन

12 of 12
नुसरत भरूचा की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
अतरंगी अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ 'ड्रीमगर्ल' में काम कर चुकी नुसरत भरूचा इन दिनों अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘रामसेतु’ और ‘सेल्फी’ में भी काम कर रही हैं। नुसरत को पता है कि ये उनका गोल्डन पीरियड है तो ऐसे में उनकी तुलना भी होगी और आलोचना भी। नुसरत कहती हैं, ‘आलोचना से कभी किसी को नहीं डरना चाहिए क्योंकि ये किसी भी इंसान को बेहतर बनाने में मददगार भी हो सकती है। सोशल मीडिया लोगों से मिलने जुलने और नए परिचय बनान का माध्यम हो सकता है। लेकिन इसके नुकसान भी है। पहले मैं भी सोशल मीडिया पर मिलने वाली प्रतिक्रियाओं पर ध्यान नहीं देती थी लेकिन अगर ये लोगों तक आपके काम को पहुंचाने का माध्यम है और यहां आकर लोग आपको अनावश्यक रूप से परेशान करते हैं तो मुझे लगता है कि इन ट्रोल्स का डटकर मुकाबला करना चाहिए।’

नुसरत भरुचा की 5 कामयाब फिल्में
 
कमाई  (करोड़ रुपये में) फिल्म
142.26 ड्रीम गर्ल
108.95 सोनू के टीटू की स्वीटी 
64.10 प्यार का पंचनामा 2 
09.78 लव सेक्स और धोखा    
09.00 प्यार का पंचनामा  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें