फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर की शादी में फिर याद आएंगी श्रीदेवी, मॉम के इन 2 गानों पर नाचेंगी जान्हवी

Sat, 28 Apr 2018 07:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड गलियारों में आजकल सोनम कपूर की शादी से जुड़ी खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद यह पहला मौका है जब कपूर खानदान के घर खुशियों ने एक बार फिर दस्तक दी है। इस मौके पर हर कोई अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। इसी लिस्ट में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर भी शामिल हैं।जाह्नवी कपूर बहन सोनम की शादी की तैयारियों में जुटी हुई हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : self
आपको बता दें, कुछ दिन पहले ही जाह्नवी को शॉपिंग करते हुए स्पॉट भी किया गया था। बहरहाल जान्हवी ने सोनम की संगीत सेरेमनी के लिए दो गाने भी सिलेक्ट कर लिए हैं। खास बात यह है कि जान्हवी इस संगीत फंक्शन में मां श्रीदेवी के गानों पर डांस करेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
खबरों की मानें तो जान्हवी मां श्रीदेवी की फिल्म चालबाज के गाने- किसी के हाथ न आएगी ये लडकी और चांदनी के गाने- मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़िया हैं पर परफॉर्म करने वाली हैं। जान्हवी को इस संगीत सेरेमनी के लिए बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान तैयारी कर रही हैं।

4 of 5
बताया जा रहा है कि जान्हवी के अलावा करण जौहर, रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर भी डांस की प्रेक्टिस कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि सोनम के संगीत में अनिल कपूर भी अपनी वाइफ सुनीता के साथ एक स्पेशल एक्ट परफार्म करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बता दें, सोनम कपूर अपनी शादी में मशहूर डिजाइनर सब्यासाची के तैयार किए हुए आउटफिट्स पहनने वाली हैं। जबकि जाह्नवी मनीष मल्होत्रा के आउटफिट्स पहनेंगी। सोनम अपने रिसेप्शन में राल्फ एंड रूसो या फिर एली साब के डिजाइनर आउटफिट्स पहनेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक सोनम कपूर की शादी 8 मई को फाइनल हो गई है। हालांकि, सोनम ने अभी भी शादी पर कमेंट करने से मना कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें