'ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है' कुछ ऐसी ही सिचुएशन उस वक्त पैदा हो गई जब मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन ने 'वीरे दी वेडिंग' के ट्रेलर लॉन्च को लेकर कमेंट किया। जी हां, फिल्म स्टार ऋतिक रोशन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ ऐसा लिखा कि फिल्म के प्रशंसक और फिल्म उद्योग से जुड़ी तमाम बड़ी हस्तियों का ध्यान इस ओर गया। तभी तो बॉलीवुड नगरी में यह आज का हॉट टॉपिक बना है दोस्तो। चलिए बताते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन
2 of 6
veere di wedding
आपकी जानकारी के लिए बता दें कल ही फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। सोशल मीडिया जगत में तो फिल्म को लेकर जैसे भूचाल आ गया हो। 'वीरे दी वेडिंग' के सिर्फ ट्रेलर लॉन्च पर ये आलम है तो सोचिए जरा फिल्म लॉन्च पर क्या होगा..? वैसे आपकी नॉलेज में डालना चाहेंगे कि करीना और सोनम कपूर स्टारर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में कुछ धमाकेदार करने आ रहे हैं पुलकित सम्राट। इस फिल्म में कृति खरबंदा के साथ वे लीड रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
veere di wedding
इस फिल्म से यूं तो ऋतिक रोशन का कोई सीधा वास्ता नहीं लेकिन इतना जरूर है कि उनके एक कमेंट ने उन्हें फिल्म के सबसे करीब लाकर खड़ा कर दिया है। दरअसल, ऋतिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सबसे पहले ट्रेलर लॉन्च होते ही अपनी प्रतिक्रिया दी। वह लिखते हैं 'भरपूर मजा और निडर। मुझे ट्रेलर बेहद पसंद आया।'
4 of 6
veere di wedding
ऋतिक कई फिल्मों में करीना संग काम कर चुके हैं इसलिए दोनों में बॉन्डिंग भी काफी अच्छी रही है। वैसे बता दें ऋतिक और करीना का नाम जोड़कर पहले भी देखा जाता रहा है। मगर यह महज रयूमर्स ही साबित होते रहे हैं। दोनों के बीच नजदीकियों के अफवाहों भरे उस दौर में आईएनएस ने एक बार यूं ही ऋतिक से सीधे करीना को लेकर सवाल कर दिया, जिस पर उन्हें बेहद अजीब लगा था।
विज्ञापन
5 of 6
veere di wedding
इसके बाद से ही ऋतिक संभल गए। वह करीना से दूरियां बनाने लगे, जी हां, स्थिति यहां तक आ पहुंची थी कि जोया अख्तर की एक फिल्म में यह जोड़ी उस माहौल में काम तक नहीं करना चाहती थी, लेकिन अब लंबे समय के बाद ऋतिक ने ट्विटर पर करीना की फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
करण जौहर की फिल्म 'शुद्धि' में भी करीना और ऋतिक एक बार फिर पर्दे साथ नजर आ सकते हैं। हालांकि लंबे समय से यह फिल्म अधर में लटकी है। वैसे फिल्म 'शुद्धि' में करीना के काम को लेकर ऋतिक भूरी-भूरी तारीफ भी कर चुके हैं। जी हां उन्होंने कहा था "मुझे लगता है कि करीना बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक है।'