फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुष्मिता सेन के प्यार में सुसाइड करने चला था ये डायरेक्टर, कश्मीर की बनने वाली हैं बहू

Mon, 19 Nov 2018 11:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
sushmita sen - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के अफेयर के चर्चे आजकल कश्मीर निवासी रोहमन के साथ चल रहे हैं। अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक इससे पहले भी उनके अफेयर के चर्चे प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट, डायरेक्टर मुद्दसर अजीज, होटल मालिक संजय नारंग, बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा, बिल्डर इम्तियाज खत्री, बंटी सचदेव, बिजनेसमैन अनिल अंबानी और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ रहे हैं। कुछ वक्त पहले तक उनका नाम ऋतिक भसीन के साथ भी जोड़ा जा रहा था जो मुंबई में कई नाइट क्लब्स के मालिक हैं।

इतने सारे अफेयर्स के बाद भी उन्होंने अभी तक शादी नहीं की और दो बच्चों की सिंगल मदर हैं।
विज्ञापन

2 of 5
sushmita sen
सबसे पहले निर्देशक विक्रम भट्ट का सुष्मिता सेन के साथ अफेयर था। विक्रम इस रिश्ते को लेकर काफी संवेदनशील थे। यहां तक कि सुष्मिता से ब्रेकअप के बाद विक्रम ने सुसाइड की भी कोशिश की थी। वो अपनी बिल्डिंग की छठी मंजिल से छलांग लगाने वाले थे। हालांकि उन्हें कूदने से पहले बचा लिया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
sushmita sen
कहा जाता है कि सुष्मिता के साथ अफेयर के कारण ही साल 1998 में उनका तलाक भी हुआ था। सुष्मिता सेन से अफेयर के चलते उनकी बचपन की दोस्त से पत्नी बनी अदिती के साथ उनकी शादी टूट गई थी। अपने इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जब अदिती ने उन्हें छोड़ दिया था तब उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश भी की थी। विक्रम भट्ट उस समय 27 साल के थे और सुष्मिता सिर्फ 20 साल की थीं। सुष्मिता सेन के साथ उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर काफी लंबा चला था।

4 of 5
sushmita sen
विक्रम ने कहा था कि 'ये सब सुष्मिता की वजह से नहीं हुआ है। इसमें मेरी भी गलती है। मेरा तलाक हो गया था, मेरी फिल्म 'गुलाम' रिलीज होने वाली थी, मैं सिर्फ सुष्मिता का ब्वॉयफ्रेंड बनकर रह गया था, मैं सदमे में था, मुझे मेरी बेटी की याद आ रही थी, मैंने अपनी लाइफ को मजाक बना दिया था।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sushmita sen - फोटो : bollywoodlife
विक्रम भट्ट के बाद सुष्मिता की जिंदगी में कई लोग आए और गए पर वो किसी के साथ भी ज्यादा दिनों तक रह नहीं पाईं। सुष्मिता की दो बेटियां रेनी और अलीषा हैं। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में ही रेनी को गोद ले लिया था। इसके कुछ साल बाद अलीषा को गोद लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें