रजनीकांत-ऐश्वर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
सन पिक्चर्स ने ट्विटर अकाउंट पर पोस्टर साझा करते हुए फैंस को फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी भी दी है। पोस्टर साझा करते हुए सन पिक्चर्स ने लिखा, 'जेलर ने आज अपना एक्शन शुरू कर दिया है।' आपको बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत की यह 169वीं फिल्म होगी, जिसमें उनके साथ शिवराज कुमार भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक वह रजनीकांत की इस एक्शन फिल्म में नेगेटिव किरदार में दिखाई देने वाले हैं। इसके साथ ही खबर यह भी है कि फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिनेता योगी बाबू भी मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। हालांकि, अभी फिल्म की स्टार कास्ट की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।