फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jailer: सामने आया 'जेलर' का फर्स्ट पोस्टर, इंटेंस लुक से रजनीकांत ने जीता फैंस का दिल

Mon, 22 Aug 2022 02:18 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और थलाइवा रजनीकांत पिछले काफी दिनों से अपनी आगामी फिल्म 'जेलर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां पिछले दिनों खबर आई थी कि रजनीकांत ने नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, वहीं आज  'जेलर' से अभिनेता का फर्स्ट लुक सामने  आ गया है। रजनीकांत का लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 4
रजनीकांत, नेल्सन दिलीपकुमार - फोटो : social media
‘जेलर’से सुपरस्टार रजनीकांत का फर्स्ट लुक सन पिक्चर्स द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है। साझा किए गए पहले पोस्टर में अभिनेता पैंट-शर्ट और चश्मा पहने काफी गंभीर लग रहे हैं। अपने फैंस को हमेशा सरप्राइज करने वाले रजनीकांत यह लुक भी फैंस के लिए उतना ही सरप्राइजिंग था, जितना यह की फिल्म की ज्यादातर शूटिंग हैदराबाद में की जा रही है।  
विज्ञापन

3 of 4
रजनीकांत-ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया
सन पिक्चर्स ने ट्विटर अकाउंट पर पोस्टर साझा करते हुए फैंस को फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी भी दी है। पोस्टर साझा करते हुए सन पिक्चर्स ने लिखा, 'जेलर ने आज अपना एक्शन शुरू कर दिया है।' आपको बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत की यह 169वीं फिल्म होगी, जिसमें उनके साथ शिवराज कुमार भी  अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक वह रजनीकांत की इस एक्शन फिल्म में नेगेटिव किरदार में दिखाई देने वाले हैं। इसके साथ ही खबर यह भी है कि फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिनेता योगी बाबू भी मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। हालांकि, अभी फिल्म की स्टार कास्ट की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 
विज्ञापन

4 of 4
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत इस फिल्म में एक बार फिर एक्शन करके अपने फैंस को एंटरटेन करते दिखाई देने वाले हैं। नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म की अगले साल यानी 2023 में रिलीज होने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें