फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swara Bhasker: स्वरा भास्कर ने शाहरुख खान पर लगाया अपनी लव लाइफ बर्बाद करने का आरोप, हैरान कर देगी वजह

Sun, 11 Sep 2022 09:27 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
स्वरा भास्कर, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर बेबाकी से अपनी राय सबके सामने रखने के लिए जानी जाती हैं। इसी वजह से अभिनेत्री अक्सर ही सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। वहीं, अब स्वरा जल्दी ही 'जहां चार यार' फिल्म में नजर आने वाली हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में जुटी हुई है। प्रमोशन के दौरान स्वरा भास्कर ने शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा पर अपनी लव लाइफ बर्बाद करने का आरोप लगाया। अपने इस बयान के बाद से स्वारा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।
विज्ञापन

2 of 4
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, स्वरा भास्कर 'जहां चार यार' में पूजा चोपड़ा, शिखा तलसानिया और मेहर विज के साथ दिखाई देने वाली हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही एक इंटरव्यू में स्वरा ने शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा पर आरोप लगा दिया। स्वरा ने कहा, 'मैं अपनी लव लाइफ बर्बाद करने का आरोप आदित्य चोपड़ा सर और शाहरुख खान पर लगाती हूं। क्योंकि मैंने दिलवाले दुल्हनिया टीन ऐज में देखी थी और उसके बाद से ही मैं अपने राज को ढूंढ रही हूं, जो शाहरुख खान जैसा दिखे, लेकिन राज...।'
विज्ञापन

3 of 4
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे स्वरा ने कहा, 'मुझे बाद में पता चला कि असल में राज तो है ही नहीं। मुझे लगता है कि मैं रिलेशनशिप्स में काफी अच्छी हूं।' इसी बीच पूजा ने कहा, 'स्वरा सिंगल है और रिलेशनशिप के लिए तैयार हैं।' इस पर स्वरा ने कहा, 'मेरा हो चुका है, मैं अब और रिलेशनशिप में नहीं रह सकती। सिंगल लाइफ बहुत मुश्किल होती है। ये ऐसा है कि आप कचरे में से कुछ अच्छा चुन रहे हो।'
विज्ञापन

4 of 4
जहां चार यार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि 'जहां चार यार' 16 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म की कहानी महिलाओं की अपेक्षाओं पर आधारित है। 2018 के बाद अब स्वरा की कोई फिल्म थिएटर में आ रही है। वहीं, स्वरा का मानना है कि उनके पॉलिटिकल बयानों की वजह से उनके काम पर असर पड़ा है और अब उन्हें कम काम मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें