लता मंगेशकर, जगजीत सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
'झुकी-झुकी सी नजर बेकरार है कि नहीं', 'तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो', 'तुमको देखा तो ये ख्याल आया', 'प्यार का पहला खत लिखने में वक्त तो लगता है', 'होश वालों को', 'होठों से छू लो तुम', 'ये दौलत भी ले लो', 'चिठ्ठी न कोई संदेश' जगजीत सिंह की खास गजलें में से एक हैं। जगजीत सिंह के नाम 150 से ज्यादा एल्बम को अपनी गजलों को खूबसूरत बनाया था। उन्होंने 'अर्थ', 'प्रेमगीत', 'लीला', 'सरफरोश', 'तुम बिन', 'वीर जारा', 'जिस्म और जॉगर्स पार्क' जैसी फिल्मों में अमर गीत गाए। इन फिल्मों के गीत आज भी लोग खूब पसंद करते हैं। जगजीत सिंह को साल 2011 के सितंबर में ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह 10 अक्तूबर, 2011 को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।